सीजी- छत्तीसगढ़ वेदर: अगले तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, एक दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना, जानें अपडेट्स – INA

छत्तीसगढ़ में आज 10 अक्तूबर को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम खुशनुमा और आकाश साफ रहेगा। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सांभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई। अगले तीन दिनों तक अधिकांश स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। पिछले 24 घांटों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई होते हुए . बढ़ रही है। वहीं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 0.9 किमी ऊपर तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका भी बनी हुई है।
सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
इस समय सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा 27.5°N/86.5°E, सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई और 17.5°N/71.8°E से होकर गुजर रही है। दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊांचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
कैसा रहेगा राजधानी रायपुर का मौसम?
मौसम विभाग ने रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। दिन में तेज धूप रहने से गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।