Sport : 'मैं कभी एक्साइटेड नहीं होता…', पहले हराया, फिर बयान से छिड़का नमक, जीतने के बाद जानें क्या-क्या बोले वेस्टइंडीज के कप्तान? #INA

Shai Hope Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में शे होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में भारत के दिए 250 रनों के लक्ष्य को कैरेबियाई टीम ने 9 गेंद रहते हुए ही हासिल कर लिया और जीत हासिल करके सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया. इस जीत के बाद कप्तान शे होप ने अपनी टीम की सराहना की और अपनी बल्लेबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी.
कप्तान शे होप ने क्या-क्या कहा?
कैरेबियाई स्टार गेंदबाज रोस्टन चेज ने कमाल का स्पेल फेंका, अपने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर उन्होंने 3 विकेट लिए, जिसने भारतीय टीम को काफी नुकसान पहुंचाया. मैच के बाद जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कैप्टन शे होप से रोस्टन चेज की गेंदबाजी के बारे में पूछा गया, तो उन्होने कहा, उन्होंने वाकई कमाल की गेंदबाजी की. ऐसी पिच और मैदान पर, छह रन प्रति ओवर की इकॉनमी रेट से बॉलिंग करना अविश्वसनीय है. तो उन्होंने सच में हमें गेम में बनाए रखा. मुझे पता है कि बॉलिंग के लिए हालात बहुत मुश्किल थे, इसलिए जिस तरह से उन्होंने बॉलिंग की और हमें गेम में बनाए रखा, उससे हमारे लिए उस स्कोर का पीछा करना बहुत आसान हो गया.
अपनी बल्लेबाजी पर शे होप ने क्या कहा?
टीम इंडिया के दिए 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की ओर से कप्तान शे होप ने 102 रनों की शतकीय नाबाद पारी खेली. उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 छक्के और 6 चौकों की मदद से शतक पूरा किया. कैरेबियाई कप्तान होप ने अपनी बल्लेबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी.
क्या आपको बाउंड्री पार करने का भरोसा था? इसके जवाब में पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शे होप ने कहा, “मुझे कहना होगा कि मेरे पास जो SS बैट हैं, वे बहुत अच्छे हैं. लेकिन हां, यहां गेंद काफी दूर तक जा रही थी. हां, बाउंड्री थोड़ी बड़ी थीं, लेकिन आपको बस खुद पर भरोसा रखना होता है. बस एक बार जब गेंद मेरे जोन में आ जाती है, तो बाउंड्री मारने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन देखता हूं और आज यह सब अच्छे से हुआ. जैसा कि मैंने पहले कहा, मुझे थोड़ी लक की भी जरूरत होती है और आज का दिन मेरे लिए वैसा ही था.”
क्या इस फॉर्म में आपको लगता है कि आपको कोई हरा नहीं सकता? इसपर कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं. मैं कभी भी बहुत अधिक एक्साइटेड नहीं होता. मैं खुद को जितना हो सके न्यूट्रल रखने की कोशिश करता हूं.”
क्या यह आपकी अब तक की सबसे अच्छी बैटिंग है? इसपर कैप्टन ने कहा, “यह कहना मुश्किल है. आप जानते हैं, जब आप रन बना रहे होते हैं, तो आप बस खुश होते हैं. शायद मैं कह सकता हूं कि अभी मेरी फॉर्म का अच्छा दौर चल रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से मैं तैयारी कर रहा हूं, जिस तरह से मैं मानसिक रूप से तरोताजा और तैयार रहने की कोशिश कर रहा हूं, उससे मुझे अच्छा प्रदर्शन करने का सबसे अच्छा मौका मिल रहा है. मैं बस उम्मीद करता हूं कि यह जितना हो सके उतना लंबा चले.”
शे होप ने बताया कब लगा जीत सकते हैं मैच
वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी. चूंकि, कामिल पूरन 4 और शिमरॉन हेटमायर शून्य पर ही आउट हो गए थे. वेस्टइंडीज का स्कोर 5/2 था. मगर, कप्तान शे होप ने अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली.
जब स्कोर 5/2 था, तब आप क्या सोच रहे थे? इसपर कप्तान ने कहा, “यही कि यह चेज का पीछा करना मुश्किल होगा. लेकिन जब आप भारत में टारगेट को चेज करते हैं, तो आप हमेशा खुद को मौका देते हैं. आप हमेशा सोचते हैं कि आप खेल में बने हुए हैं, चाहे स्कोरबोर्ड पर कोई भी स्कोर हो. लेकिन 5/2 का स्कोर हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है.”
आपको कब लगा कि आप जीत सकते हैं? इसपर शे होप ने कहा, “जब रोवमैन और मेरी साझेदारी बनी, तो हमारी पारी को और गति मिली और फिर जाहिर है शेरफेन ने आकर कमाल कर दिया, बल्ले से बहुत अच्छा खेले, और हमें वह जोश दिया जिसकी आज हमें जीत के लिए जरूरत थी.”
ये भी पढ़ें: ‘इससे मैच का रुख ही पलट गया…’, 249 रन बनाकर भी क्यों हारी टीम इंडिया, खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया टर्निंग प्वॉइंट
'मैं कभी एक्साइटेड नहीं होता…', पहले हराया, फिर बयान से छिड़का नमक, जीतने के बाद जानें क्या-क्या बोले वेस्टइंडीज के कप्तान?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,