UP News: दिल्ली में जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज… यूपी-बिहार में बारिश, जानें और हिमाचल समेत 23 राज्यों का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से आज यानी 10 अक्तूबर को टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है. आईएमडी की ओर से आज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. कई राज्यों में तूफानी बारिश की संभावना है. पहाड़ों पर भी मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा.
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग की ओऱ से आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यूपी-बिहार में बारिश, झारखंड में गिरेगी बिजली
उत्तर प्रदेश में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. पूर्वी यूपी में बारिश का दौर जारी रह सकता है. पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं. पश्चिमी यूपी में कल कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. बिहार में आज और कल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और इसके साथ बारिश होने की संभावना है. झारखंड में बारिश हो सकती है और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.
इन राज्यों में भी होगी बारिश
मध्य प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. राजस्थान में भी बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. आज और कल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है. पंजाब में आज से 15 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश की संभावना है. हरियाणा और चंडीगढ़ में 15 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की संभावना है. दक्षिण भारत में केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है.
पहाड़ी इलाकों का क्या रहेगा हाल?
उत्तराखंड में आज से अगले पांच दिन यानी 15 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी अगले पांच दिन अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में भी आज कई जगहों पर बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: कनॉट प्लेस से धौला कुआं तक दिल्ली में आज 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट
दिल्ली में जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज… यूपी-बिहार में बारिश, जानें और हिमाचल समेत 23 राज्यों का हाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,