भाजपा अध्यक्ष बोले- CJP और राहुल गांधी अराजकता फैला रहे:दोनों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़, झूठ फैलाकर जनादेश का अपमान कर रहे- INA NEWS

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और CJP पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये नेता विदेशी ताकतों के समर्थन से देश और 140 करोड़ लोगों को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। नबीन ने चेतावनी दी कि सरकार उनके कथित गलत इरादों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि BJP कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी कोशिशों को नाकाम करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में नितिन नबीन ने कहा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की हो रही है। इसे ये नेता पचा नहीं पा रहे हैं। दो समूहों पर अराजकता फैलाने का आरोप नबीन ने कहा, “देश में अराजकता की स्थिति बनाने की कोशिश की जा रही है। देश और इसके 140 करोड़ लोगों को अस्थिर करने की कोशिशें चल रही हैं।” उन्होंने कहा, “यह कौन कर रहा है? दो अराजक समूह ऐसा कर रहे हैं। एक का नेतृत्व INDI अलायंस के नेता राहुल गांधी कर रहे हैं। दूसरे का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी CJP कर रहे हैं।” BJP अध्यक्ष ने कहा कि दोनों समूह एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। वे यह साबित करना चाहते हैं कि उनमें से बड़ा अराजकतावादी कौन है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग उनके इरादों से पूरी तरह परिचित हैं। विदेशी ताकतों से मिलीभगत का आरोप नबीन ने कहा, “मैं आज आपको साफ चेतावनी देता हूं कि आप जिस बिकाऊ राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं और विदेशी ताकतों से मिलकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, वह कभी सफल नहीं होगी।” उन्होंने आगे कहा, “मैं आज आपको चेतावनी देता हूं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और इस देश के देशभक्त लोग आपको इसका करारा जवाब देंगे।” नबीन ने कहा, “भारत सरकार स्थिति से सख्ती से निपटेगी, क्योंकि आप तनाव भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “BJP कार्यकर्ता जनता के बीच मजबूती से रहेंगे और आपकी इन कोशिशों को नाकाम करेंगे।”
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |