Sport : SA VS AUS: डरहम टेस्ट में चला मैट रेनशॉ का बल्ला, जड़ दिया धमाकेदार शतक, रिकी पोंटिंग हुए फैन #INA

SA VS AUS: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरहम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से दूसरे दिन मैट शॉ ने शतक लगा दिया है. उनकी ये सेंचुरी तब आई, जब उनकी टीम को इसकी काफी जरूरत थी. मैच की इस पारी ने उनकी टीम को 300 के करीब पहुंचा दिया है, जबकि एक वक्त पर ऐसा लगने लगा था कि टीम जल्दी ही ऑलआउट हो जाएगी.
मैट रेनशॉ ने लगाया शतक
Yes, Matt Renshaw!! 💯💪
A second Test ton and one of the finest away centuries by an Aussies in recent times.
LIVE >> https://t.co/1TuywYSTbY pic.twitter.com/qOJKkzCUOy
— Fox Cricket (@FoxCricket) October 10, 2026
साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे डरहम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रैनशॉ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे. रैनशॉ ने कमाल मुश्किल वक्त में अपनी टीम के लिए शतकीय पारी खेली. एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर मैट रेनशॉ ने चौका लगाया और अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया. पूरे 9 साल बाद टेस्ट में शतक लगाया है.
उन्होंने अपना हेलमेट उतारा, चेहरे पर बड़ी मुस्कान है और बाहें फैलाकर शतक का जश्न मनाया. जब वह बल्लेबाजी करने आए थे तब टीम मुश्किल में थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को संभालने के लिए बेहतरीन पारी खेली. अब रैनशॉ अपनी इस पारी को और बड़ा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.
A second Test century for Matt Renshaw, almost 10 years apart.
The latest on his breakthrough Test knock: https://t.co/OJILrURoCR pic.twitter.com/fbUFAI1fcM
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 10, 2026
मैट रैनशॉ की रिकी पोंटिंग ने की तारीफ
🚨He is a future superstar – Ricky Ponting on Matt Renshaw in the comm box🚨
Ricky Ponting said :🗣️
“Matt Renshaw is an upcoming great talent for Australia. I think this innings will get him going alright. This innings has came under extreme pressure, against all odds.… pic.twitter.com/KrP1kpkwUh
— Akshat (@Cricketmythos) October 10, 2026
मैट रेनशॉ की बल्लेबाजी देखकर रिकी पोंटिंग ने उनकी जमकर तारीफ की. कमेंट्री के दौरान पोंटिंग ने कहा, “मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के लिए एक उभरते हुए शानदार टैलेंट हैं. मुझे लगता है कि यह पारी उन्हें अच्छी शुरुआत दिलाएगी. यह पारी बहुत ज़्यादा दबाव और मुश्किल हालात में खेली गई है. ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में था, प्रोटियाज़ हावी थे, और रेनशॉ ने कमाल की पारी खेली. मैं आपको बता रहा हूं, वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की अगली ‘रन मशीन’ हैं, वह भविष्य के सुपरस्टार हैं. क्या शानदार बैटिंग की है.”
बड़े स्कोर की तरफ ऑस्ट्रेलिया
साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे डरहम टेस्ट मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंग ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मगर, कंगारू टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. निक मैडिसन शून्य और ट्रेविस हेड 9 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे. फिर, मार्नस लाबुशेन 37, स्टीव स्मिथ 25, एलेक्स कैरी 14, बी वेबस्टर 4, पैट कमिंस 43 और मिचेल स्टार्क 6 रन बनाकर आउट हो गए. पहले दिन की बात करें, तो कंगारू टीम ने पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे.
क्रीज पर मैट रैनशॉ 123* और नाथन लियॉन 7 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं. अब रैनशॉ पूरी कोशिश करेंगे कि अपने इस शतक को डैडी हंड्रेड में तब्दील करें और अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाएं. बताते चलें, साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने कमाल की गेंदबाजी की है और वह 4 विकेट झटक चुके हैं. मार्को यानसन और एनरिक नॉर्टजे ने 2-2 विकेट चटकाए हैं.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली को पीछे छोड़कर तिलक वर्मा बने फास्टेस्ट 5000 T20 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज, जानिए टॉप पर कौन है काबिज
SA VS AUS: डरहम टेस्ट में चला मैट रेनशॉ का बल्ला, जड़ दिया धमाकेदार शतक, रिकी पोंटिंग हुए फैन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,