यूपी – बरेली: जिले में कोटे पर निशुल्क राशन का वितरण शुरू, इस तारीख तक बांटा जाएगा खाद्यान्न – INA

बरेली में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को 10 अक्तूबर (शनिवार) से निशुल्क खाद्यान्न मिलना शुरू हो गया है। यह वितरण 25 अक्तूबर तक जारी रहेगा। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। त्योहारों से पहले खाद्यान्न वितरण से लाभार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।