Sport : IND vs WI: इंदौर में टीम इंडिया का पलड़ा भारी या वेस्टइंडीज करेगी उलटफेर? देखें होल्कर स्टेडियम के T20 आंकड़े #INA

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. सीरीज का तीसरा टी20 मैच रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, जहां पहले मैच में भारत ने बाजी मारी थी, तो वहीं रांची में खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने धमाकेदार वापसी करते हुए 249 रन चेज कर लिया था. अब दोनों टीमों की नजर इंदौर टी20 मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने पर हैं. आइए जानते हैं कि होल्कर स्टेडियम के इस मैदान पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड कैसा रहा है. 

इंदौर में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन

इंदौर का होल्कर स्टेडियम भारतीय टीम के लिए बेहद लकी रहा है. भारत ने यहां अब तक 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में शानदार जीत दर्ज की है और सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को 2 बार और अफगानिस्तान को एक बार धूल चटाई है, जबकि साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसे इकलौती शिकस्त मिली थी.

होलकर स्टेडियम में भारत के टी20 आंकड़े

कुल मैच खेले  –  4

भारत जीता –   3

भारत हारा  –  1

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत का सबसे बड़ा टी20 स्कोर 260 रन है, जो उसने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट खोकर बनाया था. वहीं इस मैदान पर टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर 178 रन है, जो साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बना था. 

बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले, गेंदबाजों की बढ़ेगी टेंशन

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की बाउंड्री काफी छोटी हैं और यहां की पिच को हमेशा से सपाट और बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. इस मैदान पर चौके-छक्कों की जबरदस्त बरसात होती है. साल 2017 में इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 260 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जो भारतीय टी20 इतिहास के सबसे बड़े स्कोर में से एक है. इसी मैच में रोहित शर्मा ने महज 43 गेंदों में 118 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली थी. ऐसे में एक बार फिर इस मैदान पर रनों की बारिश हो सकती है. दोमों टीमों के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर मौजूद हैं.

रांची जैसा हाई-स्कोरिंग ड्रामा होने की उम्मीद

रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 501 रन ठोक दिए थे. जहां वेस्टइंडीज ने भारत के 250 रनों के विशाल टारगेट को भी आसानी से चेज कर लिया था. अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम की बाउंड्री बहुत छोटी हैं, इसलिए कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर को अपने गेंदबाजों से कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. धमाकेदार फॉर्म में चल रही वेस्टइंडीज को रोकने के लिए भारतीय गेंदबाजों को बहुत सटीक गेंदबाजी करनी होगी, नहीं तो इंदौर में भी रनों की भयंकर बरसात होना तय है.

ऐसी हैं दोनों टीमों की T20 स्क्वाड

भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर

वेस्टइंडीज टीम का स्क्वाड: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, अमीर जांगू, शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, अकील होसेन, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर

यह भी पढ़ें:  ‘भुवी का चयन मुझे चिंतित…’, मोहम्मद शमी ने भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

IND vs WI: इंदौर में टीम इंडिया का पलड़ा भारी या वेस्टइंडीज करेगी उलटफेर? देखें होल्कर स्टेडियम के T20 आंकड़े





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button