UP News: सहारनपुर में फैक्ट्री के धुएं पर हंगामा, विरोध करने पर हिंसक झड़प; कंपनी मालिक की मौत – INA

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक टायर फैक्ट्री से प्रदूषण को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों में हुई मारपीट में फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई, वहीं उसका भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मामला सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के कल्लरहेड़ी गांव का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं के विरोध में पास के गांव से कुछ लोग फैक्ट्री मालिक से बातचीत करने पहुंचे थे. इनकी बातचीत पहले कहासुनी और फिर देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई. इस घटना में फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान की मौत हो गई. वहीं, उनका भतीजा सादिक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दूसरे पक्ष से संजय उर्फ संदीप को भी गंभीर चोटें आई हैं. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

एक्शन में पुलिस

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री मालिक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सबूतों के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक अरबीन चौहान शामली जिले के मन्नामाजरा गांव के रहने वाले थे. हाल ही में उन्होंने यहां टायर फैक्ट्री लगाई थी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री के धुएं से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है. इसी संबंध में लोग बातचीत करने के लिए पहुंचे थे.

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सलारपुरा, कल्लरहेड़ी और सनौली क्षेत्र से काफी संख्या में लोग फैक्ट्री पहुंचे थे. वहां बातचीत देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई. आरोप है कि गांव वालों ने लोहे की रॉड और गड़ासों से हमला किया. इसमें अरबीन और उनके भतीजे सादिक को गंभीर चोटें आईं. आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां अरबीन की मौत हो गई. यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. एसपी देहात मयंक पाठक के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

सहारनपुर में फैक्ट्री के धुएं पर हंगामा, विरोध करने पर हिंसक झड़प; कंपनी मालिक की मौत


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button