Sport : कल से शुरू होगा रणजी ट्रॉफी का घमासान, एक साथ शुरू होंगे 16 मुकाबले, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन #INA

Ranji Trophy: भारत के घरेलू क्रिकेट का फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आगाज कल यानि 11 अक्टूबर से होने वाला है. पहले राउंड में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 38 टीमें खिताब के लिए अपनी जोरदार भिड़ंत की शुरुआत करेंगी. हालांकि, अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशनके दो गुटों के बीच चल रहे कानूनी विवाद के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के बीच होने वाला मुकाबला खतरे में है.

कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में आएंगे नजर

रणजी ट्रॉफी 2026-27 पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि इस टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आने वाले हैं. इस लिस्ट में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ी पहले दौर के मैचों में उतरेंगे. अब देखने वाली बात होगी कि ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं. चूंकि, सभी की ये कोशिश होगी कि वह बेहतर प्रदर्शन करके अपना बेस्ट फॉर्म हासिल कर सकें.

वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं बिहार टीम का हिस्सा

बिहार क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए शुरुआती 2 मैचों की टीम की घोषणा कर दी गई है. वैभव सूर्यवंशी को उनकी नेशनल ड्यूटी में बिजी है, जिसकी वजह से ही उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. जी हां, वह अभी भारत की टी-20 टीम के साथ हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहे है. इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है, जहां भी 5 मैच खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड की टी-20 सीरीज नवंबर के पहले सप्ताह में खत्म होगी. तभी तक वे रणजी ट्रॉफी में नहीं लौट पाएंगे.

कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चुनिंदा एलीट ग्रुप मैचों को ही आप लाइव देख सकेंगे. इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी के जरिए किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच देखे जा सकेंगे. हालांकि, किन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आएगी, उसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.

ऐसा है रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सभी ग्रुप

ग्रुप ए: बिहार, बड़ौदा, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और विदर्भ.

ग्रुप बी: कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, पंजाब और असम.

ग्रुप सी: बंगाल, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, सर्विसेज और ओडिशा.

ग्रुप डी: मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और रेलवे.

प्लेट ग्रुप: मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश.

पहले दौर के शेड्यूल और मुकाबले (11 अक्टूबर से शुरू)

सिक्किम बनाम मेघालय (रंगपो)
आंध्र प्रदेश बनाम कर्नाटक (मुलापाडु)
अरुणाचल प्रदेश बनाम नागालैंड (अहमदाबाद)
बंगाल बनाम दिल्ली (कल्याणी)
बिहार बनाम उत्तर प्रदेश (राजगीर)
गोवा बनाम बड़ौदा (पणजी)
गुजरात बनाम ओडिशा (अहमदाबाद)

हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश (रोहतक)
हैदराबाद बनाम त्रिपुरा (हैदराबाद)
जम्मू-कश्मीर बनाम मध्य प्रदेश (श्रीनगर)
झारखंड बनाम केरल (जमशेदपुर)
मिजोरम बनाम मणिपुर (नाडियाड)
मुंबई बनाम चंडीगढ़ (मुंबई)
पंजाब बनाम असम (मुल्लांपुर)
रेलवे बनाम उत्तराखंड (सीसीआई, मुंबई)
राजस्थान बनाम तमिलनाडु (जयपुर)
सौराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़ (राजकोट)
सर्विसेज बनाम महाराष्ट्र (नई दिल्ली)
विदर्भ बनाम पुडुचेरी (नागपुर)

ये भी पढ़ें: विराट कोहली को पीछे छोड़कर तिलक वर्मा बने फास्टेस्ट 5000 T20 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज, जानिए टॉप पर कौन है काबिज

कल से शुरू होगा रणजी ट्रॉफी का घमासान, एक साथ शुरू होंगे 16 मुकाबले, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button