CJP प्रोटेस्ट दौरान केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया:AAP सुप्रीमो ने वीडियो जारी कर देशवासियों से की अपील- सब लोग दिल्ली चलो- INA NEWS

राजधानी दिल्ली में शनिवार को वोट चोरी के खिलाफ जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले राजनीतिक पारा पूरी तरह चढ़ गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कई बड़े नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और आप नेताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का गंभीर आरोप लगाया है। जंतर-मंतर जा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह-जगह रोक लिया। इससे पहले अरविंद केजरीवाल के आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया, जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय को भी सील कर दिए जाने की खबर है। देश में आपातकाल से भी बदतर हालात- केजरीवाल हिरासत में लिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों के लिए वीडियो जारी कर संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि देश में आज आपातकाल से भी बदतर हालात हैं। हम मोदी सरकार की पूर्ण तानाशाही में जी रहे हैं। मोदी जी चुनाव केवल वोट चोरी करके जीतते थे, लेकिन अब वे रंगे हाथों पकड़े गए हैं और अपने फर्जीवाड़े को दबाने के लिए लोकतंत्र को कुचल रहे हैं। केजरीवाल ने देश के युवाओं और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सब लोग दिल्ली आइए। अगर पुलिस रोके, तो उसी जगह को जंतर-मंतर बनाकर धरने पर बैठ जाइए। अब देश का युवा जाग चुका है और इस तानाशाही से डरने वाला नहीं है। आप नेताओं का केंद्र सरकार पर तीखा हमला सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केवल एक चोर को बचाने के लिए पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया है और दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है। वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार नागरिकों को अपनी आवाज उठाने का लोकतांत्रिक अधिकार भी नहीं दे रही है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स का ऐसा इस्तेमाल अंग्रेजों के समय में भी नहीं देखा गया था। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, हजारों जवानों को तैनात किया गया है और केवल एक व्यक्ति को बचाने के लिए हजारों लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। पूर्व मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार ने दिल्ली में ब्लैक इमरजेंसी लागू कर रखी है, लेकिन जनता इस तानाशाही के खिलाफ पीछे हटने वाली नहीं है। राजनीतिक गलियारों में इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और आम आदमी पार्टी ने इस आंदोलन को पूरे देश में विस्तार देने का ऐलान किया है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button