UP News: गोरखपुर में चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, बाइक से जा रहे युवक की मौत; दरोगा सस्पेंड – INA

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जानलेवा मांझे ने एक और जिंदगी छीन ली. तिवारीपुर थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे 35 वर्षीय रमेश कनौजिया की गर्दन में अचानक मांझा उलझ गया. धारदार मांझे से गर्दन कटने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में भी कार्रवाई हुई है. स्थानीय चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ अगले 48 घंटे तक विशेष अभियान चलाया जाएगा.
घटना तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी रमेश कनौजिया के साथ हुई. जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर वह अपनी बाइक से इलाहीबाग के हरबर्ट बांध के रास्ते गुजर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया. मांझे की धार से उनकी गर्दन बुरी तरह कट गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े. गर्दन से तेजी से खून बहने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
हादसे के बाद प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि हादसा चाइनीज मांझे की वजह से हुआ. हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रमेश की गर्दन में फंसने वाला धागा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा था या सामान्य पतंग का मांझा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
चौकी प्रभारी निलंबित
एसपी सिटी निमिष पाटिल के मुताबिक, मांझे से गर्दन पर गंभीर चोट लगने के बाद युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और गैर इरादतन हत्या की धारा भी शामिल की जा रही ह. लापरवाही के मामले में स्थानीय चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.
पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ अगले 48 घंटे तक व्यापक अभियान चलाने का फैसला किया है. अधिकारियों के मुताबिक, यदि कहीं प्रतिबंधित मांझे की बिक्री होती मिली तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
गोरखपुर में चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, बाइक से जा रहे युवक की मौत; दरोगा सस्पेंड
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,