UP News: क्यों चढ़ता है मां शाकंभरी को हरी सब्जियों का भोग? नवरात्रि पर जानें इसका रहस्य, शिवालिक की पहाड़ियों में बसा है मंदिर – INA

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शिवालिक पहाड़ियों की मनोरम वादियों के बीच बसा सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर यहां सहारनपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान से लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए जुटने लगे हैं. इस सिद्धपीठ की सबसे अनूठी बात मां शाकंभरी देवी का स्वरूप है, जिन्हें अन्न, वनस्पति और जीवन का पोषण करने वाली देवी माना जाता है. मंदिर में माता को हरी शाक-सब्जियों का भोग लगाने की विशेष परंपरा है, जो धरती को भीषण अकाल और जल संकट से उबारने की पौराणिक कथा की याद दिलाती है.
मां शाकंभरी देवी का यह ऐतिहासिक मंदिर सहारनपुर जिले की बेहट तहसील के जसमौर क्षेत्र में स्थित है. यह धाम सहारनपुर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर शिवालिक पर्वतमालाओं से घिरा हुआ है. मुख्य मंदिर से करीब 1 किलोमीटर पहले बाबा भूरादेव का मंदिर स्थित है. मान्यता है कि भूरादेव माता के रक्षक और क्षेत्रपाल हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो श्रद्धालु मुख्य मंदिर से पहले बाबा भूरादेव के दर्शन नहीं करते, उनकी यात्रा और पूजा संपूर्ण नहीं मानी जाती और उन्हें माता का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है.
Find Your Mulank with a Simple Calculation
अपना मूलांक जानें
क्या है ‘शाकंभरी’ नाम के पीछे की पौराणिक कथा?
पौराणिक आख्यानों के अनुसार, प्राचीन काल में दुर्गमासुर नामक दैत्य के बढ़ते अत्याचारों के कारण वर्षा रुक गई और पूरी धरती पर भयानक अकाल व सूखा पड़ गया. अन्न और जल के अभाव में मनुष्य, पशु-पक्षी और जीव-जंतु तड़प-तड़पकर मरने लगे. संकट से मुक्ति पाने के लिए ऋषि-मुनियों और देवताओं ने आदिशक्ति की कठोर तपस्या की.
ये भी पढ़ें: दिव्य भी, शुद्ध भी! राम मंदिर प्रसाद की शुद्धता पर FSSAI की मुहर, 114 में से मिले 103 अंक
प्रसन्न होकर प्रकट हुईं देवी ने अपनी शक्ति से पूरे भूभाग पर दिव्य शाक (हरी सब्जियां), फल और वनस्पतियां उत्पन्न कीं, जिससे जीवों का पोषण हुआ और अकाल समाप्त हुआ. शाक उत्पन्न कर संसार का भरण-पोषण करने के कारण ही माता का नाम ‘शाकंभरी’ पड़ा. इसके पश्चात माता शाकंभरी ने देवताओं को प्रताड़ित करने वाले महादैत्य दुर्गमासुर का वध कर संपूर्ण संसार को उसके भय से मुक्ति दिलाई.
हरी सब्जियों का भोग और नवरात्र मेले का आयोजन
जहां आमतौर पर मंदिरों में मिठाइयों का भोग लगता है, वहीं मां शाकंभरी के दरबार में ताजी हरी शाक-सब्जियों का भोग चढ़ाया जाता है. यह परंपरा माता के अन्नपूर्णा और पोषणकर्ता स्वरूप के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है. सिद्धपीठ में वर्ष में दो बार चैत्र नवरात्र (वासंतिक नवरात्र) और शारदीय नवरात्र में विशाल लक्खी मेले का आयोजन होता है. इस दौरान पूरे शिवालिक क्षेत्र में भजन-कीर्तन, मुंडन संस्कार और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज रहती है.
क्यों चढ़ता है मां शाकंभरी को हरी सब्जियों का भोग? नवरात्रि पर जानें इसका रहस्य, शिवालिक की पहाड़ियों में बसा है मंदिर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,