UP News: पितृपक्ष में पिता ने जिंदा बेटी का किया पिंडदान, इस बात से थे नाराज… बोले- अब वो मेरे लिए मर गई – INA

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से सामाजिक मान्यताओं और पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने वाली बेटी के फैसले से नाराज एक पिता ने जीवित बेटी को मृत मानकर जारी पितृपक्ष के दौरान उसका बाकायदा पिंडदान कर दिया. जगदीश सराय गांव में हुई इस अजीबोगरीब और दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पिता द्वारा उठाए गए इस कदम से समाज में परिवार की मर्जी और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर बहस छिड़ गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीश सराय गांव की रहने वाली युवती ने हाल ही में परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी पसंद के युवक से लव मैरिज (प्रेम विवाह) कर ली थी. बेटी के इस फैसले से उसका पिता और परिवार के अन्य सदस्य बेहद आहत और नाराज थे. परिजनों का मानना था कि बेटी ने अपनी मर्जी से शादी करके समाज में परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है.

पितृपक्ष में जीवित बेटी का कर दिया अंतिम संस्कार जैसा कर्मकांड

बेटी से सारे रिश्ते खत्म करने की सनक में पिता ने पितृपक्ष के पवित्र समय को चुना, जब हिंदू धर्म में पूर्वजों और दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व पिंडदान किया जाता है. पिता ने अपनी जीवित बेटी को पारिवारिक और सामाजिक रूप से मृत घोषित कर दिया. गांव के पास धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए जीवित बेटी के नाम का पिंडदान और तर्पण संपन्न कराया गया.

ये भी पढ़ें: रांची IIIT में सुसाइड से सनसनी, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला बिहार का आदित्य

इलाके में फैली खबर, बना कौतूहल और चर्चा का विषय

जैसे ही जगदीश सराय गांव के लोगों को पिता द्वारा जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने की खबर मिली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय निवासी और आसपास के गांवों के लोग पिता के इस कड़े कदम से हैरान हैं.

(रिपोर्ट: विवेक कुमार रंटू)

पितृपक्ष में पिता ने जिंदा बेटी का किया पिंडदान, इस बात से थे नाराज… बोले- अब वो मेरे लिए मर गई


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button