यूपी – लखनऊ: जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले-पैसों की खनक के आगे बेच दिया गया सेंटर – INA

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) पहुंचे। यहां उन्होंने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने जेपीएनआईसी की स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पैसों की खनक के . सेंटर बेच दिया गया। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
जेपीएनआईसी के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले जेपीएनआईसी के मुख्य गेट को टीन की चादरों से ढक दिया गया था। परिसर के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात रहे। उन्होंने केंद्र की स्थिति पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर इसे कितने रुपये में बेचा गया होगा।
उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के योगदान को याद करते हुए कहा कि जेपी हमेशा दबे-कुचले लोगों के अधिकारों के लिए खड़े रहे। अखिलेश ने कहा कि जनता को जितनी पीड़ा होगी, बदलाव उतनी ही तेजी से आएगा।