Sport : डरबन टेस्ट में मैट रेनशॉ का धमाका, टेलएंडर्स के साथ मिलकर रचा इतिहास, कोहली का 10 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त #INA

SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका के डरबन स्थित किंग्समीड स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. जब ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 124 रन पर अपने 6 विकेट गंवाकर गहरे संकट में फंसी थी, तब रेनशॉ ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर रन बनाने का एक ऐसा अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया, जिसने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.
विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
मैट रेनशॉ ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पुछल्ले बल्लेबाजों (नंबर 8 से 11) के साथ मिलकर सबसे ज्यादा 174 रन बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. ऐसा करके उन्होंने भारतीय स्टार विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. विराट कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े टेस्ट में निचले क्रम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर 171 रन जोड़े थे. अब रेनशॉ ने पुछल्ले बल्लेबाजों को साथ लेकर कोहली से 3 रन ज्यादा (174 रन) बना दिए हैं और इतिहास रच दिया है.
Matt Renshaw has now scored the most runs (174 and counting) in a Test innings while batting with the tail since 2002
The previous most was 171 by Virat Kohli during his 235 against England at the Wankhede in 2016 pic.twitter.com/ocsTINOduy
— Cricinfo (@cricinfo) October 10, 2026
मैट रेनशॉ ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ 190 रनों की पारी
मैट रेनशॉ ने पिच पर जमकर बल्लेबाजी करते हुए 397 गेंदों में 190 रनों की बेहद शानदार और लंबी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 21 चौके और 1 बेहतरीन छक्का जड़ा. हालांकि, वे स्पिनर साइमन हार्मर की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे और अपने पहले टेस्ट दोहरे शतक (200 रन) से महज 10 रन से चूक गए. इसके बावजूद, उनकी इस दमदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 390 रनों का एक बड़ा और मजबूत स्कोर बनाने में कामयाब रही.
“I always wanted that second one” ❤️
Nearly ten years after his maiden Test hundred, Matt Renshaw finally has his second Test hundred, and it means a little more after all the highs and lows along the way 🤩 pic.twitter.com/EkvAIcYk5F
— Cricinfo (@cricinfo) October 10, 2026
पुछल्ले बल्लेबाजों को बखूबी संभाला
इस पारी की सबसे बड़ी खूबी यह रही कि रेनशॉ ने दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक तेज गेंदबाजों मार्को यानसेन और एनरिक नॉर्खिया का सामना खुद किया और चालाकी से स्ट्राइक अपने पास रखी ताकि पुछल्ले यानी नीचले क्रम के बल्लेबाज आउट न हों. उन्होंने कप्तान पैट कमिंस (43 रन) के साथ 86 रन, मिचेल स्टार्क (6 रन) के साथ 20 रन, नाथन लियोन (27 रन) के साथ नौवें विकेट के लिए धमाकेदार 134 रन और आखिरी में जोश हेजलवुड के साथ 26 रन जोड़े. इन अहम साझेदारियों की बदौलत उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम को पूरी तरह दबाव में ला दिया.
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: न बारिश हुई, न रद्द हुआ मैच, फिर भी बिना मैच खेले ही आगे बढ़ी नागालैंड की टीम? जानिए क्या है वजह
डरबन टेस्ट में मैट रेनशॉ का धमाका, टेलएंडर्स के साथ मिलकर रचा इतिहास, कोहली का 10 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,