Sport : 'उनकी सोच मेरे जैसी है…', वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ, बोले-'उम्र नहीं सिर्फ प्रदर्शन रखता है मायने' #INA

Virender Sehwag On Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में हर किसी को अपना मुरीद बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी का नाम चर्चा में बना ही रहता है. वैभव जब मैदान पर उतरते हैं, तो पहली ही गेंद पर ही छक्के-चौके लगाकर विपक्षी गेंदबाज पर दबाव बना लेते हैं. दुनियाभर के दिग्गज उनकी तारीफ करते नजर आते हैं. इसी कड़ी में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए कुछ ऐसा कहा है, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है. उनका कहना है कि सूर्यवंशी की सोच उनके जैसी है.

क्या बोले वीरेंद्र सहवाग?

पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी वैभव सूर्यवंशी के फैन बन गए हैं. उनका कहना है कि वैभव भी उनकी तरह ही सोचते हैं और वह अभी अपने प्राइम टाइम पर हैं. सहवाग ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “सूर्यवंशी अपने प्राइम में हैं और उनकी सोच मेरे जैसी है कि पहली ही गेंद पर मारना है. अब बात यह है कि उन्हें मौका कब मिलता है और वह भारत के लिए कितने मैच खेलते हैं.”

सहवाग ने कहा कि एक बार जब खिलाड़ी आईपीएल या टीम इंडिया के लिए खेल लेता है, तो फिर उसकी उम्र नहीं सिर्फ प्रदर्शन ही मायने रखता है. वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा, “अगर आप एज ग्रुप में खेल रहे हैं तो समझ में आता है. अगर अंडर-19 में खेल रहे हैं तो आपकी उम्र 19 साल से कम होनी चाहिए, लेकिन एक बार जब आप आईपीएल और भारतीय टीम के लिए खेलते हैं तो फिर उम्र मायने नहीं रखती. 38-40 साल के विराट कोहली भी खेल रहे हैं और 15 साल के वैभव भी. यहां प्रदर्शन मायने रखता है.”

वैभव सूर्यवंशी को करना होगा अपनी बारी का इंतजार

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में खेली जा रही वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. मगर, उन्हें बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है. चूंकि, हेड कोच गौतम गंभीर पहले ही साफ कर चुके हैं कि जो टीम में पहले से है, उसे पहले मौका दिया जाएगा और वैभव को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ेगा. 
वेस्टइंडीज सीरीज के पहले मैच में संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 82 रनों की पारी खेली. इसके बाद से ये क्लीयर हो गया है कि वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल बेंच पर ही बैठना पड़ेगा और अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा.

वैभव सूर्यवंशी का करियर 

आईपीएल 2026 में तहलका मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में एंट्री मिली. उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में डेब्यू किया. हालांकि, 15 साल का ये खिलाड़ी ड्रीम डेब्यू नहीं कर सका, क्योंकि शुरुआती 3 मैच में उनका बल्ला नहीं चला और फिर आखिरी मैच की प्लेइंग-11 से उन्हें बाहर कर दिया गया था. मगर, फिर जिम्बाब्वे दौरे पर सूर्यवंशी ने अपना कमाल दिखाया और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की.
नतीजन, वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. इसके बाद तो फिर वैभव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह बल्ले से रन बनाते हैं. पिछली बार उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 9 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली थी. 
ये भी पढ़ें: आलीशान घर, महंगी घड़ियों और गाड़ियों का शौक, लग्जरी लाइफ जीते हैं हार्दिक पांड्या, जानिए कितनी है कुल नेट वर्थ

'उनकी सोच मेरे जैसी है…', वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ, बोले-'उम्र नहीं सिर्फ प्रदर्शन रखता है मायने'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button