UP News: हिस्ट्रीशीटर निकला झांसी का ‘काली बाबा’, फौज की ड्रेस में लगाता था दिव्य दरबार; विदेशी भी हैं भक्त – INA

उत्तर प्रदेश के झांसी में आस्था के नाम पर खिालवाड़ का हैरतंगेज मामला सामने आया है. यहां खुद को दिव्य शक्तियों का मालिक और भूत-भविष्य व वर्तमान जानने का दावा करने वाले काली बाबा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. दरअसल यह काली बाबा वास्तव में हरदोई का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और यहां अपना नाम और पहचान छुपाकर साधु वेश में रह रहा था. इसने अपना नेटवर्क इस कदर फैला रखा था कि दर्जनों की संख्या में विदेशी भी इसके भक्त बन गए.

​जी हां, हम बात कर रहे हैं झांसी का बहुचर्चित ‘काली बाबा’ उर्फ प्रदीप शुक्ला की. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दिव्य दरबार लगाता था. माथे पर तिलक, शरीर पर भारतीय सेना जैसी वर्दी और जबान पर ‘चमत्कार’ का दावा. प्रदीप शुक्ला उर्फ ‘काली बाबा’ ने झांसी के एक मंदिर में अपना ठिकाना बना रखा था. वह ढोंग का ऐसा दरबार सजाता था कि सीधे-साधे लोग तो सहज ही इसके जाल में फंस जाते थे. यहां तक कि विदेशों से भी भक्त उसके पास खींचे चले आते थे.

हरदोई में दर्ज हैं लूट के मुकदमे

काली बाबा की असली पहचान हरदोई में कोतवाली थाना क्षेत्र के चौहान थोक में रहने वाले प्रदीप शुक्ला उर्फ नटराज पुत्र मायाराम शुक्ला के रूप में हुई है. हरदोई पुलिस के मुताबिक यह कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. दो मामलों में यह भगोड़ा भी घोषित है. इसमें एक मामला साल 2014 में एक लूट का है. इस मामले में वह फरार चल रहा था. इसमें कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था.

ऐसे बना ‘काली सरकार’

​झांसी में फरारी काट रहा यह बदमाश एक दिन यहां मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैचा गांव स्थित ‘काली सरकार मंदिर’ पहुंचा और मौका देखकर इसी मंदिर को ठिकाना बना लिया. उसने लोगों को अपनी पहचान ‘सत्येंद्र शुक्ला उर्फ काली सरकार’ के रूप में बताई और खुद को दिव्य शक्तियों का मालिक बताया. यही नहीं, वह इस मंदिर में दिव्य दरबार लगाने लगा. इसकी वजह से देश विदेश के भक्त मंदिर में आने लगे.

ऑनलाइन भी लगाता था दरबार

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बदमाश के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. पिछले साल ही इसने इंस्टाग्राम पर ‘काली सरकार’ के नाम से पेज बनाया था. जहां वह शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिव्य दरबार लगाता था. वहीं बुधवार को वह लोकल लोगों के लिए मंदिर में ही ऑफलाइन दरबार लगाकर समस्याओं के समाधान का दावा करता था. इस समय ​नवरात्रि के कारण उसने नौ दिनों के लिए दरबार बंद रखने की सूचना सोशल मीडिया पर दी थी.

ऐसे हुआ खुलासा

हरदोई पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए ही आरोपी की पहचान की और झांसी आकर आरोपी का सत्यापन किया. फिर रविवार को मऊरानीपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी का असली चेहरा उजागर कर दिया. उसकी हकीकत जानकर लोग भी हैरान रह गए. हरदोई पुलिस जरूरी पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को अपने साथ ले गई है.

हिस्ट्रीशीटर निकला झांसी का ‘काली बाबा’, फौज की ड्रेस में लगाता था दिव्य दरबार; विदेशी भी हैं भक्त


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button