Sport : IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से कुलदीप यादव बाहर #INA

IND vs WI 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिसके चलते टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव किए गए हैं. शिवम दुबे और कुलदीप यादव को इस मैच से बाहर रखा गया है और उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 में भी बड़ा बदलाव हुआ है और रोमियो शेफर्ड यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं.
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर क्या बोले शे होप?
तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कहा, “मुझे लगता है कि हम सभी जानते हैं कि मैं क्या करने जा रहा हूं, इसलिए हम यहां भी पहले गेंदबाजी करेंगे. जब आप खेल के तीनों फॉर्मेट खेल रहे हों तो यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है. बस इन परिस्थितियों में जितना जल्दी हो सके सीखने की जरूरत है. हम हमेशा से जानते हैं कि कैच पकड़ने से कई मैचों का फैसला तय होता है. रोमारियो शेफर्ड बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन उन्हें आज आराम दिया गया है.”
टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
श्रेयस अय्यर ने कहा, “पिछले मैच में ओस ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी, किसी भी दिन ऐसा हो सकता है, लेकिन आपको उस सोच के साथ मैदान पर उतरना होगा कि आप उस हार को पीछे छोड़ सकें. हमारे लिए यह बेहद जरूरी है कि हम परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालें और पिच को जल्दी समझकर एक मजबूत और सम्मानजनक स्कोर खड़ा करें. आज के मैच के लिए शिवम दुबे बाहर हैं और उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी अंदर आए हैं, जबकि कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है. मैदान की बाउंड्री को ध्यान में रखते हुए हमने यह बदलाव किए हैं. हमें एक ऐसे गेंदबाज की भी जरूरत थी जो सटीक यॉर्कर फेंक सके.”
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव हैं.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती.
Here’s a look at #TeamIndia’s Playing XI for the 3️⃣rd T20I 🙌
Nitish Kumar Reddy and Prince Yadav come into the XI 📝
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/B3yG1jMZ2Y
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
आज मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी दोनों टीमें
इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 1-1 की रोमांचक बराबरी पर खड़ी है. सीरीज के पहले मुकाबले में जहां टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाते हुए शानदार जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पलटवार करते हुए 249 रनों के ऐतिहासिक और विशाल लक्ष्य को हासिल कर सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया. आज इंदौर के मैदान पर होने वाले इस तीसरे मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के स्टार्स हुए फेल, जायसवाल शून्य पर आउट, केएल राहुल का भी छूटा पसीना
IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से कुलदीप यादव बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,