UP News: UP: घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे, सनकी युवक ने पहले रौंदा फिर 20 मीटर तक घसीटा; बच्ची की हालत नाजुक – INA

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भावनपुर थाना क्षेत्र के शिवशक्ति विहार में गली में खेल रहे दो मासूम बच्चों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी और उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर कार रुकवाई. इसके बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया. हादसे में छह वर्षीय माही गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके साथ खेल रहा विवान भी चोटिल हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के शिवशक्ति विहार का है. यहां गली में खेल रहे बच्चों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी. इतना ही नहीं, टक्कर मारने के बाद उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटा. यह हादसा शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया. वीडियो में बच्चों के साथ हुए हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश है. घटना शिवशक्ति विहार की एक गली की बताई जा रही है, जहां बच्चे खेल रहे थे.
माही की मां वर्षा के मुताबिक, उनकी बेटी एलकेजी में पढ़ती है. शुक्रवार दोपहर वह पड़ोस में रहने वाले यूकेजी के छात्र विवान के साथ गली में खेल रही थी. इसी दौरान एक कार दोनों बच्चों की चपेट में आ गई. परिजनों का आरोप है कि कार बच्चों को करीब 20 मीटर तक घसीटती चली गई. आसपास के लोगों ने शोर मचाकर वाहन रुकवाया और बच्चों को बाहर निकाला.
अस्पताल में कराना पड़ा इलाज
परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद माही बेहोश हो गई थी. उसकी कमर, पीठ, हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं. उसकी आंख पर भी चोट लगने की बात कही गई है. परिवार के लोग उसे लेकर उपचार अस्पताल पहुंचे. परिजनों का कहना है कि वे पहले हापुड़ अड्डे के पास स्थित एक अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां इलाज नहीं मिलने पर माही को गढ़ रोड स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया. हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है. विवान को भी चोटें आई हैं.
पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
माही के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई में लापरवाही की. उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने और मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद कार चालक की भूमिका और हादसे की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
UP: घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे, सनकी युवक ने पहले रौंदा फिर 20 मीटर तक घसीटा; बच्ची की हालत नाजुक
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,