झंडेवालां मंदिर में नतमस्तक हुई सीएम रेखा गुप्ता:दिल्लीवासियों के लिए मां दुर्गा से सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की- INA NEWS

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झंडेवाला मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सहित देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां भगवती की पूजा की। उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति, भक्ति और साधना का पर्व है। यह पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, सकारात्मक ऊर्जा और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। नवरात्र के पहले दिन राजधानी के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। झंडेवाला मंदिर, कालकाजी मंदिर और छतरपुर मंदिर में भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के साथ राजधानी में नवरात्र का उत्सवी माहौल नजर आया। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से श्रद्धा और उल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |