UP News: दरोगा भर्ती-2025: यूपी सरकार को हाईकोर्ट से राहत, फाइनल आंसर-की को चुनौती देने वाली याचिका खारिज – INA

उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट से राज्य सरकार को राहत मिली है. हाईकोर्ट ने वर्ष 2025 की दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के फाइनल आंसर-की को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है. इस फैसले के बाद भर्ती की आगे की चयन प्रक्रिया का रास्ता साफ होने की उम्मीद है. दरअसल, याचिकाकर्ता ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी आंसर-की को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

राज्य सरकार की ओर से 4543 पदों पर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी. लिखित परीक्षा के बाद जारी फाइनल आंसर-की को लेकर आपत्ति जताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. याचिका में आंसर-की को चुनौती दी गई थी और इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई थी.

हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए फाइनल आंसर-की महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसके आधार पर लिखित परीक्षा के परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया निर्धारित होती है. इसी आंसर-की को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था. मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने याचिका पर विचार किया. बीते सप्ताह सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब याचिका खारिज किए जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति आगे बढ़ने की संभावना है.

4543 पदों पर होनी है भर्ती

उत्तर प्रदेश में 4543 पदों पर प्रस्तावित दरोगा भर्ती को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की निगाहें चयन प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं. फाइनल आंसर की को चुनौती दिए जाने के कारण भर्ती की आगे की कार्रवाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी. अब याचिका खारिज होने से चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता साफ माना जा रहा है. हालांकि, अभ्यर्थियों को भर्ती के अगले चरण, परिणाम जारी करने और चयन से जुड़ी समय-सीमा के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार रहेगा.

दरोगा भर्ती-2025: यूपी सरकार को हाईकोर्ट से राहत, फाइनल आंसर-की को चुनौती देने वाली याचिका खारिज


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button