Sport : तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, भारत के बने नंबर-1 टी20 फील्डर, कैचिंग रेशियो में दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल #INA

Tilak Verma: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फील्डिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुए तीसरे मैच में उन्होंने अपने 50 कैच पूरे किए. इसके साथ ही, हर पारी में कैच पकड़ने की रफ्तार (कैचिंग एफिशिएंसी) के मामले में भी तिलक वर्मा दुनिया के बड़े-बड़े फील्डरों से आगे निकल गए हैं.
रोहित-विराट के एलीट क्लब में शामिल हुए तिलक वर्मा
भारतीय टीम के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 50 या उससे अधिक कैच लपकने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में दो शानदार कैच लपककर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. इसके साथ ही वे टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 50 कैच का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ पांचवें फील्डर बन गए हैं. तिलक अब पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 5 कैच दूर हैं.
भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 फील्डर
• रोहित शर्मा: 65 कैच
• हार्दिक पंड्या: 64 कैच
• सूर्यकुमार यादव: 58 कैच
• विराट कोहली: 54 कैच
• तिलक वर्मा: 50 कैच
Did you know? 🤔
Of the 34 players . have taken at least 50 outfield catches in Men’s T20Is, Tilak Varma’s catches per innings ratio of 0.757 is bettered only by UAE’s Muhammad Waseem (0.767 – 76 catches in 99 outings) pic.twitter.com/QwScHdmfxo
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 12, 2026
तिलक वर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
तिलक वर्मा के इस रिकॉर्ड की सबसे मजेदार बात यह है कि उन्होंने यह मुकाम बहुत ही कम मैचों में हासिल कर लिया. जहां बड़े-बड़े खिलाड़ियों को 50 कैच पूरे करने में सालों लग गए, वहीं तिलक ने यह कमाल सिर्फ 68 मैचों की 64 पारियों में ही यह कारनामा कर दिखाया. उनका प्रति मैच कैच लपकने का औसत 0.757 का है. कम से कम 50 कैच लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों में तिलक का यह रिकॉर्ड सबसे बेस्ट है.
Safe hands of the vice-captain 🫴
5️⃣0️⃣ catches in T20Is for Tilak Varma 👌
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @TilakV9 pic.twitter.com/nNNEztFeyj
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
तिलक वर्मा से अब दुनिया में सिर्फ एक खिलाड़ी आगे
तिलक वर्मा की फील्डिंग का जलवा सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक कुल 34 खिलाड़ियों ने 50 या उससे ज्यादा कैच पकड़े हैं. इन सभी 34 दिग्गज फील्डरों में तिलक वर्मा का कैच पकड़ने का औसत (0.757) पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर है.
इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ यूएई के मुहम्मद वसीम हैं, जिन्होंने 99 पारियों में 76 कैच लेकर 0.767 का औसत बनाया है. इसका मतलब यह हुआ कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी दुनिया की सभी बड़ी टीमों (फुल मेंबर देशों) में तिलक वर्मा कैच पकड़ने के मामले में नंबर-1 बन गए हैं.
यह भी पढ़ें: EXPLAINER: कब हुई शुरुआत, कैसे पड़ा नाम और किसने सुझाया था इसका प्लान… रणजी ट्रॉफी के बारे में जानें सब-कुछ
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, भारत के बने नंबर-1 टी20 फील्डर, कैचिंग रेशियो में दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,