Sport : वेस्टइंडीज के दो प्लेयर्स पर चला आईसीसी का चाबुक, भारत के खिलाफ टी20 मुकाबले में गलती करने की मिली बड़ी सजा #INA

India vs West Indies : भारत और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते रविवार को खेला गया, जिसमें इंडियन क्रिकेट टीम को 14 रनों से जीत मिली, वहीं इससे पहले इस सीरीज का रांची में दुसरा मुकाबले खेला गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम को हार मिली थी. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के 2 खिलाड़ियों से बड़ी भूल हो गई, जिसके लिए अब आईसीसी ने उन पर चाबुक चलाया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों को अब बड़ी सजा दी है. किस खिलाड़ियों को क्या सजा मिली है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार (9 अक्टूबर) को रांची में दूसरा टी20 मैच खेला गया था. इस मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया. इसके लिए इन दोनों खिलाड़ियों को सजा मिली है. अब आईसीसी ने “आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट” तोड़ने पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई. इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया.

 

किस बात की मिली पॉवेल को सजा 

आईसीसी के अनुसार, पॉवेल को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है.पॉवेल को आउट होने के बाद अपने बल्ले से गेंद को दूर मारने के लिए सजा दी गई. यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में हुई, जब भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पॉवेल को बोल्ड कर दिया.

रदरफोर्ड से हुई ये बड़ी गलती

रदरफोर्ड ने आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन किया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है. रदरफोर्ड को मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए फटकार लगाई गई. पारी के 13वें ओवर के दौरान एक गेंद को रदरफोर्ड वाइड मान रहे थे, लेकिन उसे वैलिड करार दिए जाने के बाद कैरेबियन खिलाड़ी अंपायर पर आक्रामक रूप से चिल्लाए.

वेस्टइंडीज के इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं. इसके साथ ही इन दोनों ने आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज के प्रकाश भट्ट द्वारा प्रस्तावित सजी को मान लिया, इसके बाद किस भी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी है. आईसीसी ने यह भी पुष्टि की कि दोनों खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है, जो 24 महीने की अवधि में यह दोनों का पहला अपराध था.

कब खेला जाएगा इस सीरीज का चौथा टी20 मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला 14 अक्टूबर यानी बुधवार को खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत हमेशा की तरह 7 बजे से होगी. वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान श्रेयस अय्यर और शाई होप 6.30 बजे मैदान पर आएंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें : तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, भारत के बने नंबर-1 टी20 फील्डर, कैचिंग रेशियो में दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल

वेस्टइंडीज के दो प्लेयर्स पर चला आईसीसी का चाबुक, भारत के खिलाफ टी20 मुकाबले में गलती करने की मिली बड़ी सजा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button