UP News: अखिलेश का आरोप- BJP के इशारे पर वोट काटे और जोड़े जा रहे हैं – INA

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि नौकरशाही और अधिकारी बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं… चुनाव आयोग भी बीजेपी के लिए काम कर रहा है और चुनावों में बेईमानी की जा रही है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि SIR के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली की साजिश रची गई और फर्जी तरीके से वोट कटवाए गए.

प्रखर समाजवादी चिंतक और विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में पहुंचे अखिलेश यादव ने आजमगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि SIR के बाद यह सुनिश्चित होना चाहिए था कि किसी का फर्जी वोट न बने और कोई वास्तविक मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर न हो… लेकिन, उनके मुताबिक, आजमगढ़ में बड़े पैमाने पर डबल वोट बनाए जाने की जानकारी सामने आई है.

‘मुख्यमंत्री कैसे दे सकते हैं 200 वोट बढ़ाने का निर्देश?’

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि 200 वोट बढ़ा दिए जाएं. उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री इस तरह का निर्देश कैसे दे सकते हैं? उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर चुनाव में बेईमानी ही करनी है तो बीजेपी को देशभर में बड़े-बड़े कार्यालय बनाने की क्या जरूरत है? उसे चुनाव आयोग की इमारत में ही एक फ्लोर ले लेना चाहिए और वहीं से अपना कार्यालय चलाना चाहिए.

‘TCS कंपनी चुनाव आयोग से मिलकर बेईमानी करवा रही है’

अखिलेश यादव ने TCS कंपनी पर भी गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि कंपनी चुनाव आयोग के साथ मिलकर बेईमानी करवा रही है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यूपी में SIR के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थकों के वोट कटवाने के लिए लोगों के फर्जी हस्ताक्षर कराए गए. उन्होंने दावा किया कि एक-एक व्यक्ति के नाम से 100 से ज्यादा फॉर्म-7 भरवाए गए, जबकि उनके मुताबिक नियम के तहत एक व्यक्ति पांच से ज्यादा फॉर्म-7 नहीं भर सकता.

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को सबूतों के साथ शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उपचुनाव के दौरान भी बीजेपी ने गड़बड़ी की और सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों से वोट डलवाए गए. उन्होंने यह भी दावा किया कि महिलाओं को मतदान से रोकने के लिए पुलिस ने उन पर रिवॉल्वर तानी थी.

‘सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करना होगा’

अखिलेश यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर सभी दरवाजे खटखटाने होंगे. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मीडिया के माध्यम से भी इन मुद्दों को उजागर किया है और अब सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की जरूरत पड़ सकती है. उन्होंने कहा, ‘जब तक बीजेपी को नहीं हटाएंगे, न उनके रहते कोई कानून मानने वाला है, न संविधान को मानने वाले हैं और न संस्थाओं को मानने वाले हैं.’

‘वर्दी में राजनीतिक कार्यकर्ता’

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ वर्दीधारी लोगों से कार्रवाई कराई जा रही है. उन्होंने इसकी तुलना हिटलर के दौर में राजनीतिक विरोधियों पर अत्याचार करने वाली निजी फोर्स से की. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग हिटलर से सीखकर आए हैं और दूसरे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करा रहे हैं.

अखिलेश का आरोप- BJP के इशारे पर वोट काटे और जोड़े जा रहे हैं


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button