Sport : न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, इडिया ए मैच से ऋषभ पंत हुए बाहर, 21 साल के इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री #INA

IND A vs NZ A: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है. भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम मैनेजमेंट के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले भारत ए के पहले दो चार-दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं. बीससीसी ने सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को इस बात की पुष्टि की है. चयनकर्ताओं ने पंत की जगह घरेलू क्रिकेट में रनों की बरसात करने वाले झारखंड के 21 वर्षीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है.
ईरानी कप के दौरान लगी थी पंत को चोट
दरअसल, हाल ही में खेले गए ईरानी कप 2026 में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी करते समय ऋषभ पंत को बाएं हिस्से में मांसपेशियों में में खिंचाव आ गया था. इस चोट के बावजूद उन्होंने दूसरी पारी में नंबर 8 पर बल्लेबाजी जरूर की थी, लेकिन वे पूरी तरह सहज नहीं थे. न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए की टीम में उनका चयन पहले से ही फिटनेस क्लीयरेंस की शर्त पर आधारित था. फिलहाल वे BCCI की मेडिकल टीम की देखरेख में रिकवर हो रहे हैं. वे सीरीज के तीसरे मैच में खेल पाएंगे या नहीं, इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा.
🚨 . 🚨
Rishabh Pant has been ruled out of the first two India A matches against New Zealand A.
Kumar Kushagra has been named as his replacement in the squad.
More Details ▶️ https://t.co/GlNfm5b5or #NZAvINDA
— BCCI (@BCCI) October 12, 2026
न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, इडिया ए मैच से ऋषभ पंत हुए बाहर, 21 साल के इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,