Sport : 'बस बेइज्जती मत करा दियो…' प्रिंस यादव ने गिफ्ट में मिले बल्ले से ठोके 3 तमतमाते चौके, जानिए मैच के बाद खोला कौन सा बड़ा राज #INA

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बीते रविवार को इंदौर में खेला गया. इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. इस जीत के साथ भारतीय टीम इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है. अब बाकी दोनों मुकाबले जीतकर उसके पास क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर भारतीय क्रिकेट फैंस काफी खुश हो गए. दरअसल, मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इस पारी में इंडियन क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई. टीम इंडिया की पारी के अंतिम ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया.
बॉल से नहीं प्रिंस ने बल्ले से किया कमाल
दरअसल, भारत की पारी के अंतिम ओवर में क्रीज पर प्रिंस यादव अपने पार्टनर मयंक यादव के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. प्रिंस को तेज गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है. उनसे बल्लेबाजी की उम्मीद बहुत कम की जाती है. उनसे उनकी टीम और साथी खिलाड़ियों को बॉल के साथ विकेट निकालने की उम्मीद होती है. लेकिन जब टीम इंडिया की पारी का अंतिम ओवर चल रहा और टीम का एक विकेट बाकी था, तब उन्होंने धमाकेदार पारी खेली और एक ही ओवर मे लगातार 3 चौके लगाए. इसमें से उन्होंने 2 चौके बैक टू बैक लगाए थे.
Cheeky! Prince Yadav’s crucial late flourish 👏
🔽 WATCH | #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/JFziypMEF9
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
प्रिंस यादव ने 19वें ओवर में लगाए 3 छक्के
प्रिंस यादव ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर शमार जोसेफ पर चौका लगाया. इसके बाद दूसरी बॉल खाली गई और तीसरी और चौथी बॉल पर प्रिंस ने लगातार बैक टू बैट 2 चौके लगाए थे. उन्होंने 6 बॉल में 3 चौकों के साथ 13 रनों की पारी खेली. इस पारी की बदौलत इंडियन क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 223 रन बनाए. इसके बाद वेस्टइंडीज 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन बना पाई और 14 रनों से मुकाबला हार गई. इस मैच के बाद खुलासा हुआ कि, प्रिंस ने जिस बल्ले से धमाल मचाया वो बल्ला उनका नहीं बल्कि उनको गिफ्ट में मिला था.
The batting talent you know 🔥
The reason you don’t 😄🎥 Prince Yadav and Abhishek Sharma reveal it in this 𝙛𝙪𝙣 𝙗𝙖𝙩 𝙨𝙩𝙤𝙧𝙮 👌 – By @ameyatilak #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @OfficialAbhi04 https://t.co/fl4WZkuKrr
— BCCI (@BCCI) October 12, 2026
किसने किया प्रिंस यादव को बैट गिफ्ट
प्रिंस यादव को अभिषेक शर्मा ने अपना बल्ला गिफ्ट किया था. प्रिंस ने खुद के नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा के बल्ले के साथ एक ओवर में 3 चौके लगाकर अंतिम समय में टीम इंडिया के लिए बहुमुल्य रन बनाए थे. इसका वीडियो अब बीसीसीआई ने शेयर किया है, जिसमें अभिषेक शर्मा प्रिंस यादव के साथ इस बारे में खुलकर बात कर रहे हैं. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में भी जानते हैं.
प्रिंस यादव ने कहा कि, ‘टीम के लिए योगदान देना अच्छी बात है. फिर चाहें वो बॉलिंग हो, बैटिंग हो या फील्डिंग हो. इसलिए मैं भी अच्छा फील कर रहा हूं. अभिषेक भईया ने मुझे बैट दिया था. तो उन्होंने कहा था कि, बस बेइज्जती मत करा दियो बैट से, तो मैंने उसकी इज्जत रख ली. इसके बाद बाद अभिषेक शर्मा ने कहा कि, मैंने इसकी बैटिंग देखी है. दिल्ली में नाम चलता है इसका. इसमें वो टैलेंड है’.
ये भी पढ़ें : ‘उनपर उंगली उठाई जा सकती…’, भारत से हारने के बाद ये क्या बोल गए वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप, वायरल हुआ बयान
'बस बेइज्जती मत करा दियो…' प्रिंस यादव ने गिफ्ट में मिले बल्ले से ठोके 3 तमतमाते चौके, जानिए मैच के बाद खोला कौन सा बड़ा राज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,