खबर शहर , Agra News: पर्यटन सीजन शुरू…ईको टूरिज्म सेंटर का रास्ता बहाल – INA

बाह। चंबल नदी के उफान में नंदगवा में ईको टूरिज्म सेंटर का रास्ता इस कदर क्षतिग्रस्त हो गया था कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही वन विभाग ने क्षतिग्रस्त रास्ते को दुरुस्त करा दिया है। नंदगवा में वन विभाग का इंटरप्रिटेशन सेंटर है। यहां से कुछ किमी की पक्की सड़क है, उसके बाद बीहड़ में उतार-चढ़ाव एवं घुमावदार रास्ता ईको टूरिज्म सेंटर तक पहुंचने को बना है।

पिछले महीने चंबल के उफान में ईको टूरिज्म सेंटर का रास्ता कई जगह कटकर क्षतिग्रस्त हो गया था। आलम ये था कि रास्ते से साइकिल क्या, पैदल भी निकलना जोखिम भरा हो गया था। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही वन विभाग ने क्षतिग्रस्त रास्ते को दुरुस्त करा दिया है। सड़क के दोनों ओर भी गहरे कटान हो गए थे, जिन्हें भरवा दिया है। अब पर्यटकों के वाहन टूरिज्म सेंटर तक सुगमता से पहुंच सकेंगे। नदी में घड़ियाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन, कछुए, प्रवासी एवं अप्रवासी पक्षी देखने के लिए पर्यटकों की आवक का इंतजार है।

पर्यटक चंबल सेंक्चुअरी के ईको सेंटर नंदगवा में इसी हफ्ते आना शुरू होंगे, उफान में क्षतिग्रस्त पहुंच मार्ग दुरुस्त करा दिया है। जैव विविधता विदेशी मेहमानों को चंबल तक खींच कर लाती है। – कुलदीप सहाय पंकज, वन क्षेत्र अधिकारी, चंबल सेंक्चुअरी रेंज बाह


Credit By Amar Ujala

Back to top button