खबर शहर , Agra News: पीएचडी की दूसरी काउंसिलिंग 14 अक्तूबर से, 39 विषयों के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका – INA

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश सत्र 2026 के लिए दूसरी काउंसिलिंग 14 अक्तूबर से शुरू होगी। खंदारी कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस में तीन दिनों में कुल 39 विषयों के अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।


समन्वयक प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग 14 से 16 अक्तूबर तक दो पालियों में होगी। 14 को हिंदी और बायोटेक्नोलॉजी (अंतर विषय) के अभ्यर्थियों को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक का समय आवंटित किया गया है। वहीं, भूगोल, विधि, विजुअल आर्ट और कृषि समेत आठ विषयों के अभ्यर्थियों को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है। दूसरे दिन 15 को सुबह की पाली में वनस्पति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और जंतु विज्ञान के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। दोपहर की पाली का समय राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, समाज कार्य, शस्य विज्ञान और अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किया गया है। 16 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, प्रबंधन, समाजशास्त्र और संस्कृत के अभ्यर्थी और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक इतिहास, रसायन विज्ञान, वाणिज्य के तीन अंतरविषय, फार्मेसी, सांख्यिकी, संगीत, कंप्यूटर विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फ्रेंच और दर्शनशास्त्र के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थियों को अपने विषय के निर्धारित दिन और समय पर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button