खबर शहर , Agra News: गांधी चौक पर भिड़े दो गोवंश, राहगीरों और दुकानदारों में मची अफरा-तफरी – INA

फतेहाबाद। कस्बे के व्यस्त गांधी चौक पर सोमवार को दो गोवंश आपस में भिड़ गए। बीच चौराहे पर गोवंशों की लड़ाई से राहगीरों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर हटते नजर आए। दुकानदार नीरज चक ने बताया कि कस्बे में आवारा गोवंशों की समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार गोवंशों के आपस में भिड़ने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।