Sport : इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, बिना डेब्यू किए इस गेंदबाज को मिला 2 साल का जैकपॉट करार #INA

England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 12 अक्टूबर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. ECB द्वारा जारी इस नई लिस्ट में कुल 39 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें 30 खिलाड़ियों को मुख्य सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और 9 खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. इस बार बोर्ड ने भविष्य के बड़े आयोजनों (जैसे एशेज और वर्ल्ड कप) को ध्यान में रखते हुए सिर्फ 11 मुख्य खिलाड़ियों को 2 साल के एलीट कॉन्ट्रैक्ट में रखा है. वहीं, दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज मार्क वुड को रिटायरमेंट के कारण इस सूची से बाहर रखा गया है.

सिर्फ 11 खिलाड़ियों को मिला 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट के कप्तान जो रूट और लिमिटेड ओवर्स (टी20 और वनडे) के नए कप्तान हैरी ब्रूक पर सबसे बड़ा भरोसा जताया है. इन दोनों दिग्गजों के साथ कुल 11 खिलाड़ियों को 30 सितंबर 2028 तक के लिए 2 साल का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस खास लिस्ट में चोट के बाद वापसी कर रहे रफ्तार के सौदागर जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सैम करन, विल जैक्स और जोश टंग जैसे मैच विनर खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं. 

इस लिस्ट का सबसे बड़ा सरप्राइज तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकोम्बे रहे. उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, फिर भी बोर्ड ने उन्हें सीधे 2 साल का जैकपॉट कॉन्ट्रैक्ट सौंप दिया. इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में यह अपने आप में एक अनोखा और हैरान करने वाला फैसला है. हेनरी के अलावा टीम के दो और युवा खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स और जैकब बेथेल को भी इस खास लिस्ट में जगह मिली है. 

19 खिलाड़ियों को मिला 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट

ECB ने कुल 19 खिलाड़ियों को 1 साल के कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में जगह दी है. इसमें सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर होने के बाद भी उप-कप्तान ओली पोप और स्पिनर शोएब बशीर अपना कॉन्ट्रैक्ट बचाने में कामयाब रहे. इनके अलावा स्टार कप्तान जोस बटलर, विकेटकीपर जेमी स्मिथ, ताबड़तोड़ ओपनर बेन डकेट, फिल साल्ट, युवा स्पिनर रेहान अहमद और अनुभवी आदिल राशिद को भी इस 1 साल की लिस्ट में रखा गया है. वहीं, तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शानदार वापसी हुई है. 

इन 4 बड़े नामों का कटा पत्ता

• बेन स्टोक्स: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कारण बाहर.
• मार्क वुड: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के चलते बाहर.
• सैक क्रॉली: खराब फॉर्म और टीम से बाहर होने के चलते कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण नहीं हुआ.
• ल्यूक वुड: प्रदर्शन के आधार पर सूची से बाहर कर दिए गए.

युवा खिलाड़ियों को मिला डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट

भविष्य के स्टार्स को तैयार करने के लिए बोर्ड ने 9 युवा खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया है. इस लिस्ट में सबसे बड़ा और चर्चा में रहने वाला नाम 18 साल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज थॉमस रियू का है. वे इस पूरी लिस्ट में सबसे छोटे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड टीम की कप्तानी की थी. उनके अलावा लंबे समय बाद वापसी कर रहे लेग-स्पिनर मेसन क्रेन, जोश हल, जेम्स कोल्स और बेन मैकिन्से जैसे टैलेंटेड युवाओं को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है, ताकि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार किया जा सके.

ECB के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी

जो रूट, हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर, विल जैक्स, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, ओली रॉबिन्सन, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, जोश टंग

2026-27 के लिए इंग्लैंड डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट: जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रेव, मैथ्यू रेविस, मिच स्टेनली.

यह भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, इडिया ए मैच से ऋषभ पंत हुए बाहर, 21 साल के इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, बिना डेब्यू किए इस गेंदबाज को मिला 2 साल का जैकपॉट करार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button