UP News: क्या सचिवालय पास लगी ऑडी से भागी श्रद्धा? हादसे के तत्काल बाद अपार्टमेंट से निकली थी ये गाड़ी – INA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला उलझता जा रहा है. यह हादसा शिवा शर्मा की कथित लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे के फ्लैट में हुआ. श्रद्धा इसी अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहती है. हादसे के बाद से श्रद्धा की मौत को लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं. पहला सवाल तो यही कि हादसे के वक्त श्रद्धा और उसकी बहन मौके पर ही थीं, फिर अचानक कहां गायब हो गई?
इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है. इन कैमरों में एक संदिग्ध ऑडी कार नजर आई है. यह कार हादसे के कुछ ही देर बाद अपार्टमेंट से बाहर निकली और दोबारा नजर नहीं आई. इस कार पर सचिवालय में एंट्री के लिए वीआईपी पास का स्टीकर लगा है. आशंका जताई जा रही है कि श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि के साथ इसी कार में बैठकर बाहर निकली और फरार हो गई.
दोस्ती-प्यार और फिर मौत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा दुबे साल 2022 में लखनऊ आई और यहां उसकी बैठकी ऊंची सोसायटी में होने लगी. वह यहां मॉडलिंग तो करती ही थी, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी बन गई. उसके इंस्टाग्राम एकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या एक लाख से अधिक है. इसी दौरान एक क्लब में उसकी मुलाकात शिवा शर्मा से हुई. एक नजर में प्यार हो गया, दोनों काफी समय तक डेट किए और फिर लिव-इन में रहने लगे. वहीं अब शिवा की मौत हो गई है.
कई लोगों को डेट करती थी श्रद्धा
पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक श्रद्धा भले ही शिवा के साथ लिव-इन में थी, लेकिन वह डेट कई अन्य लोगों को भी करती थी. इसकी जानकारी होने पर शिवा ने विरोध किया तो कई बार झगड़े भी हुए. आरोप है कि श्रद्धा ने कई रसूखदार लोगों के वीडियो बना रखे थे. इन सभी लोगों से वह नियमित एक रकम भी वसूल करती थी. बताया जा रहा है कि इन्हीं पैसों से वह लग्जीरियस जीवन गुजार रही थी.
मां ने लगाए गंभीर आरोप
शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि श्रद्धा के फ्लैट में पहले उनके बेटे को पीटा गया. इस दौरान फ्लैट में श्रद्धा के अलावा दो तीन लोग मौजूद थे. इनमें उसकी बहन रश्मि भी शामिल है. इसके बाद उनके बेटे को चौथी मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंक दिया गया. पुलिस ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है.
क्या सचिवालय पास लगी ऑडी से भागी श्रद्धा? हादसे के तत्काल बाद अपार्टमेंट से निकली थी ये गाड़ी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,