Sport : इंग्लैंड ने T20 और वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हुए बाहर #INA

AUS vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. नवंबर में होने वाले इस दौरे की वनडे टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर जैकब बेथेल की वापसी हुई है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही होने वाली टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर और जोश टंग को आराम दिया है. बोर्ड ने यह कदम दिसंबर में होने वाले साउथ अफ्रीका के अहम टेस्ट दौरे को ध्यान में रखकर उठाया है, ताकि इन मुख्य गेंदबाजों के वर्कलोड को मैनेज किया जा सके और वे टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तरोताजा रहें.
वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने चुनी मजबूत टीम
2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के लिए अपनी सबसे मजबूत टीम का ऐलान किया है. सीमित ओवरों के इस फॉर्मेट पर विशेष ध्यान देने की रणनीति के तहत बोर्ड ने जहां वनडे में अपने दिग्गजों को मौका दिया है, वहीं टी20 सीरीज के लिए एक युवा और नए चेहरों से सजी टीम पर भरोसा जताया है.
वनडे में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जिन्हें इससे पहले पाकिस्तान में आयोजित ट्राई-सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. इसके साथ स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल की वापसी से टीम को काफी मजबूती मिलेगी. बेथेल जुलाई में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने की चोट का शिकार हो गए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह फिट होकर मैदान पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.
JUST IN: England name their squads for three ODIs and five T20Is against Australia in November 🏴
Eddie Jack and Thomas Rew receive their first senior call-ups for the T20 series, while Jacob Bethell returns from a knee injury.
Jofra Archer is included for the ODIs, having… pic.twitter.com/vfUM3ZeO8q
— Cricinfo (@cricinfo) October 13, 2026
4 अनकैप्ड प्लेयर्स को टी20 टीम में मिली जगह
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भविष्य की तैयारियों को देखते हुए टी20 टीम में चार ऐसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू नहीं किया है. इस नए ब्रिगेड में थॉमस रेव और एडी जैक जैसे प्रतिभावान नाम शामिल हैं, जिन्हें पहली बार सीनियर नेशनल टीम से बुलावा आया है.
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का शेड्यूल
इंग्लैंड क्रिकेट टीम का आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद रोमांचक होने वाला है. इस दौरे की शुरुआत 7 नवंबर को पर्थ के ऐतिहासिक वाका मैदान पर एक अभ्यास मैच से होगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी.
16-player ODI squad ✅
16-player IT20 squad ✅
Down under in November ✈️
Full squads here: https://t.co/UTSCGhR6ei pic.twitter.com/R22xuCqMbE— England Cricket (@englandcricket) October 13, 2026
वनडे सीरीज का शेड्यूल
• पहला वनडे मैच: 13 नवंबर, पर्थ
• दूसरा वनडे मैच: 15 नवंबर, एडिलेड
• तीसरा वनडे मैच: 18 नवंबर, होबार्ट
• 21 नवंबर: पहला टी20 – मेलबर्न
• 24 नवंबर: दूसरा टी20 -गोल्ड कोस्ट
• 27 नवंबर: तीसरा टी20 – ब्रिस्बेन
• 29 नवंबर: चौथा टी20 – सिडनी
• 02 दिसंबर: पांचवां टी20 – कैनबरा
इंग्लैंड की वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टंग.
इंग्लैंड T20I स्क्वॉड: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, थॉमस रेव, फिल सॉल्ट, ल्यूक वुड.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह हुए फेल
इंग्लैंड ने T20 और वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हुए बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,