Sport : न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह हुए फेल #INA

Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का खराब फॉर्म घरेलू क्रिकेट में भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले ही मुकाबले में वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. केएल राहुल पहली पारी में महज 4 रन पर आउट हो गए थे. इसके बाद दूसरी पारी में भी वह सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. आगामी न्यूजीलैंड दौरे से पहले सीनियर बल्लेबाज का यह निराशाजनक प्रदर्शन भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के लिए बड़ी सिरदर्द बन गया है, क्योंकि न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम है.
रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
भारतीय टीम से बाहर चल रहे या फॉर्म की तलाश में जुटे खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी हमेशा से वापसी का एक बेहतरीन मंच रहा है. हालांकि, केएल राहुल इस मौके का फायदा उठाने में पूरी तरह नाकाम रहे. पहली पारी में वह क्रीज पर कुछ समय बिताने के बाद 4 रन के निजी स्कोर पर विकेट गंवा बैठे थे. फैंस और टीम को उम्मीद थी कि वह दूसरी पारी में संभलकर खेलेंगे और उनके बल्ले से रन निकलेंगे, लेकिन वहां भी उनकी तकनीकी खामियां उजागर हुईं और वह सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने.
4 (11) in the first innings
1 (20) in the second inningsNot the start KL Rahul would have hoped for in the Ranji Trophy.
He was dismissed for one off 20 balls by Saurabh Kumar on Day 3 of Karnataka’s clash against Andhra.
📸: Giri KVS#RanjiTrophy #Karnataka #KLRahul pic.twitter.com/50BgMPi37r
— Sportstar (@sportstarweb) October 13, 2026
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता
भारतीय टीम को आगामी टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. इसके लिए टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां की पिचें काफी उछाल वाली होती हैं. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ जैसी है. ऐसे में, एक अनुभवी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल का इस तरह आउट ऑफ फॉर्म होना टीम इंडिया की रणनीति को प्रभावित कर सकता है. राहुल के इस फ्लॉप शो के बाद, प्लेइंग इलेवन 11 उनकी जगह को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.
ऋषभ पंत की चोट और दोनों विकेटकीपरों पर बढ़ा दबाव
टीम इंडिया की मुश्किलें सिर्फ केएल राहुल के फॉर्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विकेटकीपिंग विभाग में भी समीकरण बदलते दिख रहे हैं. स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ईरानी कप के दौरान लगी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती दो मैचों से बाहर हो चुके हैं. पंत की गैर-मौजूदगी और राहुल के रणजी ट्रॉफी में लगातार फ्लॉप प्रदर्शन (4 और 1 रन) ने टीम मैनेजमेंट की चिंता दोगुनी कर दी है.
🚨 . 🚨
Rishabh Pant has been ruled out of the first two India A matches against New Zealand A.
Kumar Kushagra has been named as his replacement in the squad.
More Details ▶️ https://t.co/GlNfm5b5or #NZAvINDA
— BCCI (@BCCI) October 12, 2026
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेलना है टेस्ट सीरीज
यह सिर्फ न्यूजीलैंड सीरीज की बात नहीं है, बल्कि इसके ठीक बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने है. ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों पर खेलने के लिए बल्लेबाज का आत्मविश्वास सा तवें आसमान पर होना जरूरी है. रणजी ट्रॉफी में ‘सिंगल डिजिट’ पर आउट होने के बाद राहुल के आत्मविश्वास को बड़ा झटका लगा होगा. अगर वह जल्द ही अपनी लय हासिल नहीं करते हैं, तो चयनकर्ता भविष्य की ओर देखते हुए कड़े फैसले ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ ये पैमाना होना चाहिए…’, BCCI अध्यक्ष ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर दिया बयान, बताया कैसे पेश करेंगे दावेदारी
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह हुए फेल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,