Sport : न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्यों हो रही टीम इंडिया के ऐलान में देरी, रोहित-विराट नहीं बल्कि इस बार ये 3 खिलाड़ी बने वजह #INA

Team India Squad : टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का ऐलान होने में काफी देरी हो रही है. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होने में लगातार देरी हो रही है. तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान जल्द ही करने वाली है लेकिन पिछले हफ्ते में भी स्क्वाड सामने नहीं आया और अभी भी टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड सामने आने में लगातार देरी हो रही है. इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम के साथ न्यूजीलैंड में पहला वनडे मैच 4 नवंबर से खेलने वाली है.
भारत और न्यूजीलैंड की बीच होने वाली पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी, जबकि इसका अंत अंतिम मुकाबले के साथ 15 नवंबर को हो जाएगा. इस सीरीज में देरी होने की वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली बिल्कुल भी नहीं है, इंडिया के वनडे टीम का ऐलान होने में पिछेल कुछ समय से इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से देरी होती है. कभी रोहित शर्मा की फिटनेस के रिपोर्ट का इंतजार किया जाता है. तो वहीं कभी कोहली के चोट से पूरी तरह उभरने के चलते टीम के ऐलान में देरी होती है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे भविष्य पर भी चर्चाएं की जाती हैं.
क्यों हो रही है टीम इंडिया का ऐलान होने में देरी
इस बार रोहित और विराट कोहली नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा की वजह से टीम का ऐलान होने में देरी हो रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. वहीं वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान होने में देरी की वजह ये खिलाड़ी बन रहे हैं. ये खिलाड़ी टीम का ऐलान होने में देरी करी वजह कैसे बन रहे हैं, आइए इस बारे में जानते हैं.
दरअसल, हार्दिक, हर्षित काफी लंबे समय से चोटिल चल रहे हैं. वो बेंगलुरु में स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में लंबे समय से अपनी फिटनेस के लिए रिहैब पूरा कर रहे हैं. लेकिन अब तक इन दोनों को मैच फिटनेस नहीं मिल पाई है. हार्दिक आईपीएल 2026 के दौरान जून में चोटिल हुए थे, तब से वो टीम में वापस नहीं आए हैं.
वहीं हर्षित राणा फरवरी 2026 में चोटिल हुए थे. इसके बाद वो आईपीएल 2026 से बाहर रहे थे. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर एक बार फिर से हर्षित चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए. तब से अब तक उनकी वापसी नहीं हुई है. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा भी चोटिल हो गए थे. अब वो भी फिटनेस हासिल करने के लिए रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों के फिट नहीं होने की वजह से न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का ऐलान होने में देरी हो रही है.
🚨 UPDATE ON INDIAN ODI SQUAD Vs NEW ZEALAND 🚨
– BCCI reportedly delaying the announcement of team India’s ODI squad for the New Zealand series amid fitness concerns surrounding Hardik Pandya, Harshit Rana & Prasidh Krishna.
– Instead of naming players with a subject .… pic.twitter.com/4b7p6LUzPp
— MANU (@IMManu_14) October 13, 2026
अब कब होगा टीम इंडिया का ऐलान
अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान तब होगा, जब भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस रिपोर्ट मिल जाएगी. ये खिलाड़ी अगर पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो इन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे टीम में मौका मिलेगा. अगर ये फिट नहीं हो पाते हैं तो इनको एक बार फिर टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर रहना होगा.
भारत और न्यूजीलैंड का वनडे शेड्यूल
क्रम | मैच | तारीख | समय (IST) | वेन्यू | शहर |
|---|---|---|---|---|---|
1 | पहला वनडे | 4 नवंबर 2026 | सुबह 7:30 बजे | ईडन पार्क | ऑकलैंड |
2 | दूसरा वनडे | 7 नवंबर 2026 | सुबह 7:30 बजे | एचएनआरवाई स्टेडियम | वेलिंगटन |
3 | तीसरा वनडे | 10 नवंबर 2026 | सुबह 7:30 बजे | सेडन पार्क | हैमिल्टन |
4 | चौथा वनडे | 13 नवंबर 2026 | सुबह 7:30 बजे | बे ओवल | माउंट मॉन्गनुई |
5 | पांचवां वनडे | 15 नवंबर 2026 | सुबह 7:30 बजे | बे ओवल | माउंट मॉन्गनुई |
ये भी पढ़ें : ‘इतनी मोटी रकम मिलती है…’ 2026 में टीम इंडिया के फ्लॉप शो पर पूर्व कोच का बयान वायरल, जानें फील्डिंग कल्चर पर क्या कहा?
न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्यों हो रही टीम इंडिया के ऐलान में देरी, रोहित-विराट नहीं बल्कि इस बार ये 3 खिलाड़ी बने वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,