UP News: 11 चोटें, फेफड़ा-लीवर भी डैमेज… श्रद्धा के फ्लैट में शिवा के साथ हुआ क्या था? पोस्टमार्टम में मिले बर्बरता के निशान – INA

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा-श्रद्धा कांड में बड़ा खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि शिवा शर्मा को चौथी मंजिल से नीचे फेंकने से पहले उसे निर्वस्त्र कर बुरी तरह से टॉर्चर किया गया. शिवा शर्मा का शव अंडरवीयर में मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके साथ बर्बरता की बात सामने आई है. इस रिपोर्ट में शिवा के शरीर पर 11 बाहरी चोट मार्क किए गए हैं. इसके अलावा दोनों फेफड़ों में गंभीर चोट, लिवर और स्प्लीन यानी तिल्ली डैमेज होने के साथ अंदरूनी रक्तस्राव और दाहिनी पेल्विक हड्डी में फ्रैक्चर भी है.
डॉक्टरों ने शिवा की मौत का कारण चोट और अत्यधिक रक्तस्राव बताया है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर श्रद्धा के फ्लैट में हुआ क्या था? क्या शिवा की मौत हादसा थी, आत्महत्या थी या किसी आपराधिक घटना का नतीजा? फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. इसी क्रम में पुलिस श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल और एक्स बॉयफ्रेंड आमिर की तलाश कर रही है.
फरारी में भी VIP कनेक्शन!
घटना के बाद से मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर श्रद्धा फरार है. बताया जा रहा है कि वह नेपाल पहुंच चुकी है. इसमें सवाल उठ रहा है कि पुलिस की इतनी चौकसी के बावजूद वह भागने में कैसे सफल हुई? पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसमें भी वीईपी कनेक्शन की बात सामने आई है. मॉडल अपने सोशल कनेक्शन की वजह से भागने में सफल रही?
नौ अक्टूबर की है घटना
लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से 9 अक्टूबर की रात गिरकर 28 वर्षीय कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी. इस घटना के 2 सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि शिवा गिरे या उन्हें गिराया गया. उनके शरीर पर कपड़ों के नाम पर केवल अंडरवीयर ही क्यों था. घटना के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे अपनी बहन, ड्राइवर और एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फरार है.चार दिन बाद भी पुलिस इनका कोई सुराग नहीं लगा सकी है.
मां ने लगाया आरोप
शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. कहा कि श्रद्धा को ड्राइवर आदिल ने उन्हें फोन कर बताया था कि शिवा की तबियत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है. अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि शिवा की मौत हो चुकी है. कहा कि उनके अस्पताल पहुंचते ही उसे अस्पताल पहुंचाने वाले लोग भाग गए. रंजना शर्मा के मुताबिक उनके बेटे को कई महीनों से प्रताड़ित किया जा रहा था. उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया जा रहा था.
11 चोटें, फेफड़ा-लीवर भी डैमेज… श्रद्धा के फ्लैट में शिवा के साथ हुआ क्या था? पोस्टमार्टम में मिले बर्बरता के निशान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,