UP News: बदायूं में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को मारी गोली; हालत गंभीर – INA
Badaun News: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां उदयपुर गांव में ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन को अज्ञात बाइक सवारों ने दिनदहाड़े गोली मार दी. गोली लगने से प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना को लेकर रंजिश की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन बगरैन से अपने गांव उदयपुर स्थित घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. गोली लगने से ग्राम प्रधान की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी.
बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन मंगलवार को बगरैन से अपने गांव उदयपुर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी. हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है.
पुलिस कर रही जांच
पुलिस को आशंका है कि घटना को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. गोली लगने के बाद प्रधान की हालत गंभीर है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल गोली मारने के सही कारणों और हमलावरों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है जो तथ्य सामने आयेंगे उसी आधार आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इनपुट-सौरभ शर्मा
बदायूं में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को मारी गोली; हालत गंभीर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,