Sport : संजू सैमसन ने विराट और रोहित के खास क्लब में मारी एंट्री, बने ऐसा करने वाले भारत के 6वें बल्लेबाज #INA

Sanju Samson Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी और अर्धशतक लगाया. इसी के साथ संजू ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने एक हजार छक्के पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ संजू का नाम अब रोहित शर्मा और विराट कोहली वाले स्पेशल क्लब में शामिल हो गया है.

संजू सैमसन ने ठोका अर्धशतक

भारतीय टीम के स्टार ओपनर संजू सैमसन ने चौथे टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया. उन्होंने 23 गेंदों पर 56 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके लगाए और 4 छक्के भी जड़े. उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 243.48 का रहा. संजू ने महज 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. 

इस सीरीज में अब तक संजू सैमसन ने 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 38 के औसत और 192.41 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं.

संजू सैमसन ने छक्कों का ‘स्पेशल’ शतक

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के लगाए. इस दौरान दूसरा छक्का लगाते ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए. संजू भारत की ओर से T20I क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले छठवें खिलाड़ी बन गए हैं.

संजू ने ये मुकाम 76 मैचों की 68 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए हासिल किया है. संजू से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा ये कारनामा कर चुके हैं. 

कौन है नंबर-1 बल्लेबाज?

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कोई और नहीं रोहित शर्मा हैं. हिटमैन ने 159 मैचों की 151 पारियों में 205 रन बनाए हैं. दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 179 छक्के लगाए. तीसरे स्थान पर काबिज अभिषेक शर्मा ने 142, हार्दिक पांड्या ने 126 और विराट कोहली ने 124 छक्के लगाए हैं. वहीं, ऑलओवर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह का नाम आता है. करनबीर सिंह ने 214 छक्के लगाए हैं.

यहां देखें लिस्ट:-

खिलाड़ी

करियर

मैच

पारियां

नाबाद

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

गेंदें

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

डक

चौके

छक्के

RG शर्मा

2007–2024

159

151

19

4231

121*

32.05

3003

140.89

5

32

12

383

205

SA यादव

2021–2026

113

107

17

3272

117

36.35

2008

162.94

4

25

7

297

179

अभिषेक शर्मा

2024–2026

66

65

2

2065

135

32.77

1063

194.26

3

14

8

199

142

HH पांड्या

2016–2026

138

109

28

2288

71*

28.24

1568

145.91

0

9

4

168

126

V कोहली

2010–2024

125

117

31

4188

122*

48.69

3056

137.04

1

38

7

369

124

SV सैमसन

2015–2026

76

68

5

1719

111

27.28

1082

158.87

3

10

8

148

102

ये भी पढ़ें: ‘मुझे कुछ दिक्कतें आ सकती हैं…’, कप्तान शे होप मैच जीतने के बाद ये क्या बोल गए, वायरल हुआ बयान

संजू सैमसन ने विराट और रोहित के खास क्लब में मारी एंट्री, बने ऐसा करने वाले भारत के 6वें बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button