Sport : कब और कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स #INA

India vs West Indies 5th T20 : इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेली है. इन दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजवी गांधी क्रिकेट स्टेडियम में हार मिली है. इस हार के साथ भारतीय टीम सीरीज जीतने से चुक गई. लेकिन अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास मौका होगा कि, वो भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ले. वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप भी इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा.
दो-दो की बराबरी पर है भारत-वेस्टइंडीज सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. इस सीरीज के अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब तक दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस समय सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. अब पांचवें मैच फैसला होगा कि इस सीरीज को कौन जीतेगा, जो खिलाड़ी इस सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला जीतेगा उसके नाम ये सीरीज हो जाएगी.
Captain Shreyas Iyer wins the toss and elects . bowl first as Team India take on the West Indies in the 4th T20I!
⏳ Action begins soon in Hyderabad!#INDvsWI #TeamIndia #ShreyasIyer pic.twitter.com/Desi4XXaOz
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 14, 2026
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचावां टी20 मुकाबला शानिवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे शुरू होगी वहीं इस मुकाबले का टॉस 6.30 बजे होगा. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में फैंस को दोनों टीमों के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने के लिए मिलेगा.
Twin strikes of huge importance ✌️
How good was Arshdeep Singh in that over? 🤌
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @arshdeepsinghh pic.twitter.com/LqAOOcQA3H
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का पाचंवां मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला पांचवा टी20 मैच आपको लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलेगा. इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी फैंस लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. इसके अलावा फ्री डिश टीवी पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण होगा, जहां डीडी स्पोर्ट्स पर भारत और वेस्टइंडीज का पांचवां मैच फैंस देख पाएंगे. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी. वहीं जियोहॉस्टर की बेवसाइट पर भी इस मैच का आनंद आप उठा सकते हैं.
Fighting it out in the middle 💪
Vice-captain @TilakV9 at it 👊
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/1XOO24YxkR
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
भारत और वेस्टइंडीज का टी20 स्क्वाड
भारत – संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव.
वेस्टइंडीज – शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे.
ये भी पढ़ें : ‘ये हमारे लिए यादगार है…’ PM नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स के चैंपियन खिलाड़ियों से की मुलाकात, जानें पदक विजेताओं को क्या कहा?
कब और कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,