Sport : 'खराब पारी खेली और जाल में फंस गए…' टीम इंडिया की हार पर फूटा गावस्कर का गुस्सा, बैटर्स और बॉलर्स को लेकर ये क्या बोल गए? #INA

Sunil Gavaskar on Team India : भारतीय क्रिकेट टीम को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी है. टीम इंडिया की इस हार के बाद चारों ओर आलोचना हो रही है. भारतीय क्रिकेट के पूर्व क्रिकेटर भी टीम की हार पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी कड़ी में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों की अलोचना की है और टीम के गेंदबाजों का बचाव किया है. उन्होंने आखिरकार क्या कहा है, आइए जानते हैं.
सुनील गावस्कर की मानें तो टीम इंडिया की बल्लेबाजी यूनिट ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया गया. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी अपील की है. गावस्कर ने जियोस्टार पर बात करते हुए कहा कि, भारत बार-बार गलती करने का जोखिम नहीं उठा सकता है.
🔴 STOP BLAMING THE PITCH, FIX YOUR BOWLING – GAVASKAR 🤯
🎙️: Sunil Gavaskar pointed out that Indian bowlers can’t blame the pitch for everything. They bowled too many full tosses and poor-length deliveries, allowing batters . score freely.
When they finally bowled the right… pic.twitter.com/mT16TaKr2F
— Sam (@cricsam02) October 14, 2026
सुनील गावस्कर ने बल्लेबाजों की लगाई क्लास
सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘इस भारतीय टीम को सबसे पहले यह सुधारना होगा कि वे लक्ष्य का पीछा कैसे करते हैं. इस तरह की पिच पर, जब ओस पड़ रही हो, तो आपको बल्ले से वैसा ही दबदबा दिखाना होगा जैसा लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को दिखाना चाहिए. इस मैच में वो बिल्कुल नहीं दिखा. संजू ने भारत को शानदार शुरुआत दी, लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने इसका बिल्कुल भी फायदा नहीं उठाया. अभिषेक शर्मा ने खराब पारी खेली, जो उनके स्टैंडर्ड के हिसाब से ठीक नहीं है. ईशान किशन सीधे कीमो पॉल के जाल में फंस गए और श्रेयस अय्यर अपने शतक के बाद से चल नहीं पाए हैं’.
Sunil Gavaskar said: “Even the West Indies bowlers made quite a few errors while the partnership between Tilak Varma and Nitish was developing; they bowled too many full tosses. We often talk about pitches and blame them, claiming they offer no assistance . the bowlers. But if… pic.twitter.com/J7YA0eTDva
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) October 15, 2026
गावस्कर ने पांचवें मैच के लिए दी बड़ी सलाह
गावस्कर ने आगे कहा कि, ‘बैटिंग यूनिट को और जिम्मेदारी दिखाने की जरूरत है. हां, मुझे पता है कि गेंदबाजी खराब रही है, लेकिन ये गेंदबाज अनुभवी नहीं हैं. वे इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं और उन्हें बाउंड्री लगवानी होंगी, नहीं तो वे सीख नहीं पाएंगे. भारत को निर्णायक मैच जीतने के लिए पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए और 240 से 250 रन बनाने चाहिए. इसके बाद वेस्टइंडीज को कम टोटल पर रोकना चाहिए. अगर बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तो यह भारतीय टीम सफल नहीं होगी’.
West Indies level the series 2-2.
An important decider awaits in Bengaluru on Saturday.
Scorecard ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/i7juMPuEe9
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज 2-2 की बराबरी पर
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में बुधवार को 248 रनों का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम को दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 223 रन ही बना सकी. इसके साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम को चौथे टी20 मुकाबले में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ गया. इस हार के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है. अब इस सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 17 अक्टूबर को चन्नेई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां इस सीरीज का फैसला होगा कि, कौन इसे जीतेगा.
ये भी पढ़ें : तिलक-नीतीश ने मारी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में एंट्री, जानिए कौन सा रिकॉर्ड किया अपने नाम
'खराब पारी खेली और जाल में फंस गए…' टीम इंडिया की हार पर फूटा गावस्कर का गुस्सा, बैटर्स और बॉलर्स को लेकर ये क्या बोल गए?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,