यूपी – बरेली: नौ दिन धरने के बाद बनी सहमति, आईवीआरआई के विद्यार्थियों को 13 हजार रुपये मिलेगा स्टाइपेंड – INA

बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर पांच अक्तूबर से चल रहा बीवीएससी एंड एएच के विद्यार्थियों का धरना जिला प्रशासन की मध्यस्थता से बुधवार को समाप्त हो गया। 12 माह तक प्रतिमाह 13 हजार रुपये स्टाइपेंड दिए जाने पर सहमति बनी है।




अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी और आईवीआरआई के निदेशक डॉ. राघवेंद्र भट्टा के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों और संस्थान के बीच वार्ता हुई। विद्यार्थियों का कहना था कि छह महीने के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता था, जबकि अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप 12 महीने की होती है। इसलिए 12 महीने के लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाए। अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। बुधवार को स्टाइपेंड बढ़ाकर प्रतिमाह 13 हजार रुपये करने पर सहमति बनी। इसके बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button