ओखला लैंडफिल में थीम पार्क बनाने की तैयारी:निगमायुक्त ने पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क का किया निरीक्षण- INA NEWS

दिल्ली में कचरे के पहाड़ को कम करने के साथ अब लैंडफिल की खाली होने वाली जमीन को सार्वजनिक उपयोग में लाने की तैयारी है। नगर निगम ओखला लैंडफिल साइट की करीब 20 एकड़ जमीन पर भारत दर्शन पार्क की तर्ज पर थीम पार्क विकसित करने की संभावनाएं तलाशेगा। निगमायुक्त संजीव खिरवार ने पंजाबी बाग स्थित भारत दर्शन पार्क के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह सुझाव दिया। निरीक्षण में पश्चिमी क्षेत्र के उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री ने बताया कि करीब 8.5 एकड़ में बने भारत दर्शन पार्क में 450 टन स्क्रैप से देश की प्रसिद्ध इमारतों की प्रतिकृतियां तैयार की गई हैं। पार्क का उद्घाटन 25 दिसंबर 2021 को हुआ था। इसी मॉडल पर ओखला की जमीन विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। वाहनों और श्मशान घाट के प्रदूषण पर नजर निगमायुक्त ने पजल पार्किंग और वायु प्रदूषण के हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों और श्मशान घाटों में शवदाह से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। खुले में मलबा जमा करने पर रोक के निर्देश निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने मलबे के संग्रहण, परिवहन और निस्तारण की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने निर्माण सामग्री का मलबा खुले में जमा नहीं होने देने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। संजीव खिरवार ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ काम करें।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button