Sport : 'गेंदबाज ही हार के जिम्मेदार हैं…', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने खोली गेंदबाजों की पोल, बोले- 'ऐसा पहली बार नहीं हुआ' #INA

Mohammed Kaif On Team India Loss: बुधवार को हैदराबाद में चौथे T20I मैच में वेस्टइंडीज के हाथों भारतीय क्रिकेट टीम को 24 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की. टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कैप्टन श्रेयस अय्यर यह फैसला उल्टा पड़ गया क्योंकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा बनाए रखा. मेहमान टीम ने अपने 20 ओवरों में 247/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान शाई होप ने सिर्फ 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई.

इनिंग्स ब्रेक के दौरान, कैफ ने श्रेयस अय्यर और भारतीय गेंदबाजों की जमकर आलोचना की. उन्होंने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन पर सवाल उठाए, क्योंकि कई गेंदबाजों के लिए यह मैच काफी मुश्किल रहा. अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मयंक यादव काफी महंगे साबित हुए, जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम 250 रन के आंकड़े के बेहद करीब तक पहुंच गई.

मोहम्मद कैफ ने भारतीय गेंदबाजों की लगाई क्लास

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारतीय गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन को हार का कारण माना. उन्होंने कहा, “भारतीय टीम के हारने का मुख्य कारण की बात करें, तो इसके लिए हम काफी हद तक गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं. वह गेंदबाजी ही है. हम बल्लेबाजी की बात तो करते हैं, लेकिन 247 रन एक बहुत बड़ा स्कोर होता है, भाई! मेरा मानना ​​है कि अगर हम हारे हैं, तो इसकी वजह खराब गेंदबाजी है. हमने बहुत ज्यादा रन लुटा दिए. इस मैदान पर इतने रन काफी से भी ज्यादा हैं, और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.”

बल्लेबाजों पर भी बोले कैफ

वेस्टइंडीज के दिए 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने अच्छी शुरुआत की थी. पहले विकेट के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच 60 रनों की पार्टनरशिप हुई थी. मगर, फिर टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 24 रन से मैच हार गई.

मोहम्मद कैफ ने भारतीय बल्लेबाजों पर बात करते हुए कहा, “पहला विकेट 60 रन पर गिरा, जो कि ठीक है. लेकिन 90 रन के आसपास आपके तीन विकेट गिर गए, और इसी से मैच बदल गया. आपने बहुत कम समय में अपने तीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को खो दिया. मुझे लगता है कि मैच में यही सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था. इसके बाद वेस्टइंडीज ने वापसी की.”

भारत को 24 रन से मिली हार

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई वेस्टइंडीज की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बोर्ड पर लगा दिए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन ही बना पाई और 24 रन से हार गई.

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने 3 गेंद शेष रहते हुए डिक्लेयर कर क्यों मान ली हार? कारण जानकर आप भी करेंगे कप्तान को सलाम

'गेंदबाज ही हार के जिम्मेदार हैं…', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने खोली गेंदबाजों की पोल, बोले- 'ऐसा पहली बार नहीं हुआ'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button