JNU में छात्रसंघ की भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी:निष्कासन रद्द करने समेत कई मांगों पर अड़े छात्र- INA NEWS

दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को 12वें दिन भी जारी रही। छात्रसंघ के आह्वान पर 200 से ज्यादा छात्र सामूहिक रिले भूख हड़ताल में शामिल हुए। छात्रों ने इसे अपनी मांगों और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में एकजुटता बताया। छात्रसंघ की प्रमुख मांग पदाधिकारियों और पूर्व अध्यक्ष का निष्कासन रद्द करना है। इसके अलावा सीपीओ मैनुअल वापस लेने, जेएनयूईई और जीएससीएएसएच बहाल करने, रोहित एक्ट के अनुरूप समान अवसर प्रकोष्ठ का पुनर्गठन और कैंपस के जर्जर बुनियादी ढांचे को सुधारने की मांग भी शामिल है। छात्रसंघ का दावा- अनशनकारियों की सेहत बिगड़ी छात्रसंघ के मुताबिक, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का वजन 4 किलो से ज्यादा घट चुका है। उनका ब्लड शुगर सामान्य से कम और कीटोन लेवल 4+ होने का दावा किया गया है। हालांकि, इन स्वास्थ्य संबंधी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। छात्रसंघ ने आरोप लगाया कि प्रशासन से तीन दौर की बातचीत के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला। कुलपति भी अब तक आंदोलनकारी छात्रों से मिलने नहीं आई हैं। छात्रसंघ ने प्रशासन से तत्काल सार्थक बातचीत कर मांगों का समाधान निकालने की अपील की है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |