दिल्ली में महिला श्रमिकों को बांटी गईं पोषण किट:CM रेखा गुप्ता बोलीं- इनके योगदान से आगे बढ़ रही राजधानी- INA NEWS

दिल्ली महिला आयोग ने गुरुवार को कर्मयोगिनी पोषण से शक्ति, जागरूकता से प्रगति कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें राजधानी के विकास में योगदान देने वाली महिला श्रमिकों को सम्मानित करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने महिला श्रमिकों को पोषण किट वितरित कीं। महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित कार्यस्थल के महत्व की जानकारी दी गई। महिलाओं को अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में महिला श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के विकास में महिला श्रमिकों की अहम भूमिका है। उनके परिश्रम का सम्मान करने के साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान दिल्ली महिला आयोग की सदस्य लता सोढ़ी, मालती वर्मा, शनरिका वर्मा और रेनू भल्ला भी मौजूद रहीं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button