Technology, आज भारत में दस्तक देने की तैयारी में Tecno का नया 5g फोन: दमदार फीचर्स से लैस होगा Spark 50s, कितनी होगी कीमत? – Tecno Spark 50s 5g Launches India Today: Design, Colours, Expected Price — INA

Fri, 16 Oct 2026 07:00 AM IST

सार

टेक्नो अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G आज यानी 16 अक्तूबर को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के डिजाइन और दो कलर ऑप्शन की झलक दिखा दी है। अब सबकी नजर इसकी कीमत और फीचर्स पर है। क्या यह नया 5G फोन 15 हजार रुपये से कम कीमत में दस्तक देगा और इसमें क्या खास मिलने वाला है? आइए, लॉन्च से पहले जानते हैं इसके संभावित डिटेल्स…

Tecno Spark 50S 5G Launches India Today: Design, Colours, Expected Price
टेक्नो स्पार्क 50एस 5G – फोटो : @TecnoMobileInd

अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो टेक्नो का नया फोन आपके लिए एक विकल्प बन सकता है। कंपनी 16 अक्तूबर को भारत में अपना नया हैंडसेट Tecno Spark 50S 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी भी साझा कर दी है। हालांकि, कीमत और फीचर्स को लेकर अभी कई जानकारियां सामने आना बाकी हैं। टेक्नो स्पार्क 50S 5G को कंपनी की स्पार्क 50 सीरीज में शामिल किया जाएगा। भारत में यह इस सीरीज का दूसरा मॉडल हो सकता है। कंपनी इसे बरगंडी रेड और ब्रीज ब्लू जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश करेगी। ऐसे में अब सबकी नजर इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर है।

कब होगा लॉन्च?

कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्ट के अनुसार, यह फोन 16 अक्तूबर की दोपहर करीब 12 बजे (भारतीय समयानुसार) लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन भारत में हाल ही में आए टेक्नो स्पार्क 50 5G के बाद Spark 50 सीरीज का दूसरा मॉडल हो सकता है। कंपनी ने अभी इसकी बिक्री शुरू होने की तारीख और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं दी है।

टेक्नो स्पार्क 50S 5G कितने रंगों में आएगा?

  • कंपनी की ओर से सामने आई जानकारी के अनुसार, टेक्नो स्पार्क 50S 5G दो रंगों- बरगंडी रेड और ब्रीज ब्लू में उपलब्ध हो सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसके काफी हद तक स्टैंडर्ड टेक्नो स्पार्क 50 5G जैसा दिखने की संभावना है।
  • फोन के पीछे हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें एक सिंगल रियर कैमरा सेंसर, लाइट सेंसर और LED फ्लैश नजर आते हैं। इसके बैक पैनल पर नीचे की तरफ Tecno की ब्रांडिंग दी गई है।
  • फोन में फ्लैट बैक पैनल और मेटैलिक फिनिश वाला फ्लैट मिड-फ्रेम दिखाई देता है। इसके दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं, जबकि बाईं तरफ सिम ट्रे मिलती है। नीचे की ओर USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी जा सकती है।

कीमत और फीचर्स का खुलासा होना बाकी

कंपनी ने अभी टेक्नो स्पार्क 50S 5G की कीमत, प्रोसेसर, कैमरा स्पेसिफिकेशन्स, बैटरी और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है। इसकी बिक्री कहां और कब से शुरू होगी, इस बारे में भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। उम्मीद है कि कंपनी लॉन्च के दौरान इन जानकारियों से पर्दा उठाएगी। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या 15 हजार रुपये से कम होगी कीमत?

  • टेक्नो स्पार्क 50S 5G की कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि इसे टेक्नो स्पार्क 50 5G से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। ऐसे में इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम होगी या नहीं, यह लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगा।
  • कुल मिलाकर, आज होने वाले लॉन्च में फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी पर नजर रह सकती है। इन जानकारियों से ही पता चलेगा कि Tecno Spark 50S 5G बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में ग्राहकों को कितना आकर्षित कर पाएगा।

Source link

Back to top button