Sport : स्मृति मंधाना के युग का आगाज! आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन #INA

IND W VS ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया अध्याय शुरू होने को है. जिम्बाब्वे विमेंस क्रिकेट टीम के साथ भारत 3 मैचों की टी-20 सीरीज घरेलू सरजमीं पर खेलने वाली है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच आज यानि 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में पहली बार बतौर नियमित कप्तान स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगुवाई करती नजर आने वाली हैं. तो आइए जानते हैं कि मैच कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा? आप इस मैच को लाइव कहां देख सकते हैं…

IND W VS ZIM W: आज कितने बजे से खेला जाएगा मैच 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला आज शाम को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 होगी. वहीं इस मैच का टॉस 6:30 होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का मजा शाम के समय ले पाएंगे. जहां उन्हें शेफाली और ऋचा घोष के साथ-साथ कई युवा बल्लेबाजों को भी खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा.

IND W VS ZIM W: कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे का मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ये मुकाबला छत्तीसगढ़ में खेलने वाली है. भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच छत्तीसगढ़ में टक्कर होने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थिति शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से युवा बल्लेबाज अनुष्का शर्मा और निक्की प्रसाद खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे.

INDW VS ZIMW: कहां होगा इस मुकाबले का प्रसारण

INDW VS ZIMW के बीच होने वाला पहला टी20 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर खेला जाएगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी. 

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. वहीं इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जहां फ्री डीश पर आप इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. तो आप इस मुकाबले का मजा इन चैनल्स और ऐप पर ले सकते हैं.

INDW VS ZIMW: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत

जिम्बाब्वे महिला टीम: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्जा धुरुरु (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुदजई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंडाई मकुशा

ये भी पढ़ें: ये हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, नंबर-6 पर पहुंच गए संजू सैमसन, नंबर-1 पर कौन काबिज?

स्मृति मंधाना के युग का आगाज! आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button