यूपी – उन्नाव: बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला, बोले- CJP का प्रदर्शन देश के खिलाफ साजिश, एलन मस्क पर भी साधा निशाना – INA

उन्नाव जिले में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सेंट्रल पार्क में सीजेपी के लहरा दो तिरंगा विरोध प्रदर्शन पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि यह पूरा आंदोलन एलन मस्क के इशारे पर संचालित किया जा रहा है और यह देश के खिलाफ एक बहुत बड़ी सोची-समझी साजिश है।
बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे देश की तुलना बेवजह बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों से की जा रही है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब सुप्रीम कोर्ट को डराने के नापाक इरादे से इस तरह का मार्च आयोजित किया गया है, जो पहले कभी नहीं देखा गया था।