Sport : IND VS WI: बड़ा झटका! अर्शदीप सिंह हुए पांचवें टी-20 मैच से बाहर, स्क्वाड में हुई 36 साल के खतरनाक गेंदबाज की वापसी #INA

Arshdeep Singh Ruled Out of 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के निर्णायक मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. हैदराबाद में खेले गए चौथे मैच के दौरान भारत के स्टार पेसर अर्शदीप सिंह को इंजरी हुई थी, जिसके बाद वह अब पांचवें टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह लेने के लिए सिलेक्टर्स ने एक अनुभवी दिग्गज पेसर की वापसी कराई है, जिसने भारत के लिए 90 T20I विकेट झटके हैं. आपको बता दें, हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 मैच में अर्शदीप सिंह को चोट लगी थी, जिसकी वजह से ही वह बाहर हो गए हैं.
अर्शदीप सिंह हुए पांचवें टी-20 मैच से बाहर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पांचवें और निर्णायक टी-20 मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी दी है कि अर्शदीप सिंह बाहर हो गए हैं और उनकी जगह भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है.
बुधवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे T20I मैच के दौरान, अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी वाले कंधे पर चोट लग गई थी, जिसके बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया. आखिरी T20I में उनके खेलने को लेकर फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा.
🚨 . 🚨
Arshdeep Singh sustains blow . bowling shoulder; Bhuvneshwar Kumar added . #TeamIndia’s squad for the Bengaluru T20I.
More Details ▶️ https://t.co/D6nH8QZsti #INDvWI | @mflone_
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
कैसे लगी थी अर्शदीप सिंह को चोट?
हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में अर्शदीप सिंह को चोट लगी थी. उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारा, फिर दूसरी गेंद उन्होंने डॉट खेली. फिर, इसके बाद शमार जोसेफ ने बाउंसर गेंद डाली, जो उनकी बाएं हाथ के कंधे में लगी, जिसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उपचार दिया. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने अगली गेंद खेलने का फैसला किया, लेकिन शमार ने फिर एक घातक बाउंसर डाली, लेकिन वो वाइड चौके के लिए चली गई. उसके बाद अर्शदीप दर्द से कराहने लगे और घुटनों पर बैठ गए और रूल्ड आउट हो गए.
भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी
अर्शदीप सिंह के इंजर्ड होने के बाद सिलेक्टर्स ने 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में शामिल कर लिया है. प्रेस रिलीज में बताया गया कि, पुरुष चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया है. आपको बता दें, भुवनेश्वर कुमार को अपकमिंग न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि भुवनेश्वर को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में यकीनन शामिल किया जाएगा.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने का भुवनेश्वर के पास है अनुभव
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए हैं. लेकिन, इस मैदान पर भुवी ने आईपीएल में इस मैदान पर काफी वक्त बिताया है. वह मौजूदा समय में आरसीबी का हिस्सा हैं और ये RCB का होमग्राउंड है. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल रिकॉर्ड्स पर गौर करें, तो उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के दौरान 13 मैच खेले हैं, जिसकी13 पारियों में उन्होंने 45 के औसत से 8 विकेट लिए हैं.
भारत की अपडेटेड T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर], संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार.
ये भी पढ़ें: ‘मुझे बालकनी में ले गया…’ नशे में 16वें फ्लोर से चहल को फेंकने वाला था ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, 13 साल बाद युजी ने सुनाई कहानी
IND VS WI: बड़ा झटका! अर्शदीप सिंह हुए पांचवें टी-20 मैच से बाहर, स्क्वाड में हुई 36 साल के खतरनाक गेंदबाज की वापसी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,