UP News: 10 साल की बेटी के सामने पिता की पीट-पीटकर हत्या, NH पर खून से लथपथ शव गोद में लेकर बिलखती रही मासूम और मां – INA

नेशनल हाईवे-30 पर पति का खून से लथपथ शव गोद में लेकर बिलखती पत्नी और पिता को खोने के गम में फफकती 10 साल की बेटी… यह दर्दनाक मंजर उत्तर प्रदेश के सीतापुर का है. यहां मनोज गौतम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.पत्नी और बेटी की चीख-पुकार सुनकर सड़क से गुजर रहे लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके. वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
घटना सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र की है. गुरुवार शाम करीब छह बजे ग्राम पंचायत लुधौरा के पास नेशनल हाईवे-30 के किनारे मनोज गौतम पर हमला किया गया. इस वारदात को मनोज की 10 साल की बेटी ने अपनी आंखों के सामने होता देखा. बताया जा रहा है कि मनोज बाजार से वापस लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी.
हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई. हालांकि, मनोज पर हमला क्यों किया गया और वारदात के दौरान वास्तव में क्या हुआ, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई जिंदगी की डोर
हमले के बाद परिजन मनोज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा लेकर पहुंचे. हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. जिस पति और पिता के घर लौटने का परिवार इंतजार कर रहा था, उसकी मौत की खबर ने सभी को तोड़कर रख दिया.
पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप
मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. नामजद आरोपियों में शुभम सिंह, धीरेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह के अलावा कल्पना, पत्नी धीरेंद्र सिंह, और सुनीता, पत्नी धर्मेंद्र सिंह के नाम भी शामिल बताए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है.
हालांकि, रंजिश किस बात को लेकर थी और हमले में किसकी क्या भूमिका रही, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा. फिलहाल पुलिस दर्ज मुकदमे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है.
एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. एसपी अंकुर अग्रवाल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. अधिकारियों की निगरानी में मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस का कहना है कि दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अब जांच में यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि मनोज गौतम की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की क्या वजह थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था. इस बीच, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी ने अपना जीवनसाथी खो दिया और 10 साल की बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया.
10 साल की बेटी के सामने पिता की पीट-पीटकर हत्या, NH पर खून से लथपथ शव गोद में लेकर बिलखती रही मासूम और मां
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,