UP News: नीले ड्रम वाली मुस्कान, ‘विषकन्या’ रविता… मेरठ जेल में बंद 3 और पत्नियां चर्चा में, इन पर भी जल्द फैसला! – INA

Meerut News: मेरठ में पिछले दो दिनों में आए दो बड़े अदालती फैसलों ने पति की हत्या से जुड़े मामलों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई गई. इसके बाद 16 अक्टूबर यानी आज पति अमित कश्यप की हत्या के मामले में ‘विषकन्या’ के नाम से जानी जाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को भी अदालत ने मौत की सजा सुनाई.

इन दोनों मामलों में चार लोगों को फांसी की सजा मिलने के बाद अब उन दूसरे मामलों पर भी नजर है, जिनमें पत्नियों पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने या उसमें शामिल होने के आरोप हैं. मेरठ में ऐसे तीन और अन्य मामले हैं, जिनमें दामिनी, अंजलि और कोमल के खिलाफ मुकदमे अदालत में चल रहे हैं. हालांकि, इन मामलों में अभी अंतिम फैसला नहीं आया है और आरोपों पर अदालत का निर्णय होना बाकी है… आइए जानते हैं कैसे इन पत्नियों ने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतारा था?

ये भी पढे़ं- पति की हत्या करना धर्म की हत्या रविता-अमरदीप को फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने क्या कहा?

Meerut Crime News

1. अंजलि ने प्रेमी से पति राहुल को मरवाई गोली

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गांव में एक नवंबर 2025 को राहुल की हत्या कर दी गई थी. राहुल खेती-बाड़ी और पशुपालन का काम करता था. उसकी पत्नी अंजलि के तीन बेटे हैं. पुलिस के मुताबिक, अंजलि का अपने पड़ोसी अजय के साथ प्रेम संबंध था. आरोप है कि एक नवंबर की रात अंजलि ने फोन करके राहुल को गांव के बाहर मंदिर के पास बुलाया था. वहां अजय भी पहुंच गया. आरोप है कि अजय ने राहुल को तीन गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान अंजलि और अजय की भूमिका की पड़ताल की. यह मामला भी अदालत में विचाराधीन है.

Meerut Crime News (2)

2. ‘कोमल’ कैसे कठोर हो गई? मौसेरे भाई से पति को मरवाया

इसी तरह परीक्षितगढ़ के अगवानपुर गांव के ही रहने वाले BSF जवान नैन सिंह की हत्या का मामला भी चर्चा में रहा. पुलिस ने 4 अप्रैल 2026 को इस मामले का खुलासा करते हुए उनकी पत्नी कोमल, उसके मौसेरे भाई गुलशन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस जांच के अनुसार, कोमल ने गुलशन के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. हत्या के लिए छह लाख रुपए की सुपारी देकर योजना बनाई गई थी. इसके लिए कोमल ने अपने आभूषण गिरवी रखकर रकम जुटाई थी.

Meerut Crime News (1)

3. बीमा का क्लेम लेने के लिए पति को मरवा दिया

बहसूमा क्षेत्र के भंडौरा गांव निवासी अतुल कुमार (32) एक स्कूल संचालक थे. वह अपनी पत्नी दामिनी और दो बच्चों के साथ हस्तिनापुर की शकुंतला कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे. 17 जुलाई 2026 को अतुल की हत्या का मामला सामने आया. पुलिस जांच के अनुसार, दामिनी का अपने स्कूल के वैन चालक तुषार पायला के साथ प्रेम संबंध था. दोनों ने मिलकर अतुल की हत्या की योजना बनाई थी. हत्या के पीछे 20 लाख रुपए के बीमा क्लेम और प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने का मकसद था. पुलिस के मुताबिक, अतुल को रात में खाने या दूध के साथ नींद की गोलियां दी गईं. इसके बाद तुषार और दो सपेरों सोनू और उदय की मदद से जहरीला करैत सांप उनके बिस्तर पर छोड़ा गया. अगली सुबह वह बिस्तर पर मृत मिले.

ये भी पढ़ें- मुस्कान-साहिल के बाद रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, मेरठ कोर्ट ने सुनाया फैसला

Meerut Hindi News

4. ‘विषकन्या’ रविता ने कैसे पति को मारा?

बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में 12 अप्रैल 2025 को अमित कश्यप की हत्या हुई थी. पुलिस जांच के अनुसार, अमित की पत्नी रविता का अमरदीप के साथ प्रेम संबंध था. दोनों ने मिलकर अमित की हत्या की साजिश रची. बताया गया कि अमित की गला दबाकर हत्या करने के बाद मामले को दूसरा रूप देने की कोशिश की गई. इसके लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किया गया और ऐसा दिखाने का प्रयास हुआ कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई है. जांच में साजिश सामने आने के बाद रविता और अमरदीप के खिलाफ कार्रवाई हुई. इस मामले में अदालत ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई है. इस हत्याकांड को लेकर सामने आए तथ्यों ने लोगों को हैरान कर दिया था.

Meerut Crime News (3)

5- सबसे ज्यादा चर्चा में रहा नीला ड्रम कांड

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का नीला ड्रम कांड काफी चर्चा में रहा था. दरअसल, थाना क्षेत्र निवासी सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च 2025 को हुई थी. सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल का साथ मिलकर सौरभ की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव के 5 टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में डाल दिया. इसके बाद ड्रम में सीमेंट का घोल भर दिया गया. 14 अक्टूबर 2026 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने दोनों को धारा 302 और अन्य साक्ष्य छुपाने के मामलों में दोषी करार देते हुए मृत्युदंड का फैसला सुनाया. यह ट्रायल करीब 13 महीने चला, जिसमें 126 से अधिक सुनवाइयों और 22 गवाहों के बयानों के बाद फैसला आया.

पति की हत्या के मामलों पर टिकी नजरें

मेरठ में मुस्कान-साहिल व रविता-अमरदीप को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद पति की हत्या से जुड़े इन तीन अन्य मामलों पर भी लोगों की नजर है. अंजलि, कोमल और दामिनी के खिलाफ अदालत में सुनवाई चल रही है. जल्द ही इन मामलों में भी कोर्ट का फैसला आ सकता है. रविता की तरह की दामिनी का केस है. दामिनी ने पति को मारने के लिए सांप का इस्तेमाल किया. वहीं मौसेरे भाई के प्यार में पड़ी कोमल ने अपने BSF जवान पति को ही मरवा दिया.

नीले ड्रम वाली मुस्कान, ‘विषकन्या’ रविता… मेरठ जेल में बंद 3 और पत्नियां चर्चा में, इन पर भी जल्द फैसला!


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button